Let’s travel together.

धमेला और कुदाल चलाने वाली मजदूर की बेटी बनेगी डॉक्टर

116

सुरेन्द्र जैन रायपुर

 हर बड़े से बड़े काम की सफलता की शुरुआत एक छोटी कोशिश से होती है। छत्तीसगढ़ के मजदूर की बेटियों ने आज इस वाक्य को चरितार्थ किया है। धमेला और कुदाल चलाने वाली मजदूर मां की बेटियां आज इतिहास रच रही हैं, अब अल्का डॉक्टर बनने वाली है। यह कहानी है कांकेर के ग्राम बागोडार की रहने वाली मजदूर कलाबाई मरकाम की बेटी अल्का मरकाम की।
कलाबाई बताती है कि वह रेजा के रूप में कार्य करती है और उनके पति कृषि कार्य करते है। बेटी अल्का ने गांव में ही अपनी पढ़ाई पूरी की और उसके बाद नीट की परीक्षा पास कर आज स्वर्गीय बलीराम कश्यप मेमोरियल शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, जगदलपुर से एमबीबीएस कर रही हैं। अभी वह चतुर्थ वर्ष में है। कलाबाई खुशी से आगे बताती है कि मेरी पुत्री को छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल से मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना का लाभ मिला है जिससे उसको अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने में बड़ी मदद मिली है। अल्का को 1 मई को राजधानी रायपुर में आयोजित श्रम सम्मेलन में सम्मानित भी किया गया। कलाबाई ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे लाखों युवाओं के सपने पूरे हो पा रहे है।

मजदूर की बेटी बनी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी

कांकेर जिले के चारामा तहसील के ग्राम डोकला के रहने वाले चेतन राम साहू बताते है कि वह पेशे से मजदूर है और बढ़ई का काम करते हैं। परिवार का भरण-पोषण भी  मजदूरी से ही होता था। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पुष्पलता बचपन से ही पढाई में होनहार थी। गांव में उसकी पढ़ाई हुई और 11वीं और 12वीं कक्षा की पढ़ाई करने वह गांव से दूर भर्रीटोला पैदल जाती थी। स्कूल के बाद उसने बीएससी की पढ़ाई शुरू की। हम उसकी उच्च शिक्षा को लेकर चिंतित थे, पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल में कुली प्रवर्ग में पंजीयन होने से विभागीय  योजनाओं का लाभ मिला और आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। श्रम विभाग द्वारा दी गई सहायता से ही उन्होंने अपनी पुत्री की नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कराई। आज पुष्पलता सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में चारामा के चारभाठा हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में पदस्थ है। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर उसे राजधानी में आयोजित श्रम सम्मेलन में सम्मानित किया गया। पुष्पलता के पूरे परिवार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को श्रमिक हितैषी योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811