Let’s travel together.
nagar parisad bareli

स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु कोचिंग प्राप्त करने विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु 14 मई को होगी परीक्षा

0 100

 

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत राज्य के रायपुर जिला मुख्यालय में स्थित परीक्षा पूर्व केन्द्र पर 100 सीट के लिए राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को बैंकिंग भर्ती बोर्ड, रेल्वे भर्ती बोर्ड, कर्मचारी चयन आयोग, छ.ग.व्यापम इआदि के माध्यम से ली जाने वाली परीक्षाओं के लिए कोंचिग सुविधा प्रदान करने की योजना है। इस योजना के तहत वर्ष में 6-6 माह के दो प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये जाते है। इस हेतु अभ्यर्थियों का चयन प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होगा। प्रथम 6 माह में प्राक्चयन परीक्षा में चयनित व द्वितीय 6 माह में प्रतीक्षा सूची के 100-100 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा विद्यार्थियों को एक हजार रूपये प्रतिमाह शिष्यवृत्ति उपलब्ध कराया जाता है।

उन्होंने बताया कि कोंचिग की सुविधा निःशुल्क है। प्रशिक्षण हेतु कुल स्वीकृत सीट 100 हैं, इसमें अनुसूचित जाति के लिए 30, अनुसूचित जनजाति के लिए 50, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 20 सीट आरक्षित है। इसमें वर्गवार 33 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए सुरक्षित रहती है। कोंचिग योजना का लाभ लेने के लिए ऐसे विद्यार्थी जो आवेदक बैंकिंग भर्ती बोर्ड, रेल्वे भर्ती बोर्ड, कर्मचारी चयन आयोग, छ.ग.व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल होने हेतु निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता रखता हो, जिनकी न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष, छ.ग. राज्य के सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र धारक हो और पालक या अभिभावक की आय तीन लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए एवं सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए पात्र विद्यार्थियों से आवेदन 15 अप्रैल तक आमंत्रित किये गये थे। जिसकी परीक्षा 14 मई समय 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक, परीक्षा केन्द्र – शास. प्रयास बालक आवासीय विद्यालय, सड्डू रायपुर में होगा। परीक्षा का पाठ्यक्रम- भारत का सामान्य ज्ञान, छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान, गणित, रिजनिंग, हिन्दी, अंग्रेजी होगा। इसमें कुल 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे तथा गलत उत्तर होने पर ऋणात्मक मूल्यांकन नही किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811