Let’s travel together.

केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी के चलते 3 मई के लिए रोकी गई चार धाम यात्रा

65

केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी और ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर कल 3 मई को यात्रा रोक दी गई है। यह सूचना उत्तराखंड पुलिस ने दी है। इससे पहले आज ही केदारनाथ धाम में तैनात एसडीआरएफ ने तीर्थयात्री आकाश सिंह की ऑक्सीजन लेवल गिरने के बाद मदद की और उनकी जान बचाई। एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें दो ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ स्ट्रेचर पर नीचे उतारा। रास्ते में ऑक्सीजन का पोर्टेबल सिलेंडर खत्म हो गया। एसडीआरएफ कांस्टेबल हिमांशु नेगी 400 मीटर की दूरी से एक और ऑक्सीजन सिलेंडर लेने के लिए पहुंचे और हेलीकॉप्टर के अस्पताल के लिए रवाना होने से पहले तीर्थयात्री को उपलब्ध कराया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |     वार्षिक खेल महोत्सव: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा मैदान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811