Let’s travel together.

एलन मस्क ने की घोषणा, अब ट्विटर पर खबर पढ़ने के लिए भी देने होंगे पैसे

67

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के मालिक एलन मस्क अब आम यूजर्स से भी पैसे वसूलने की तैयारी कर रहे हैं। मस्क ने घोषणा की है कि ट्विटर अगले महीने से प्लेटफॉर्म पर खबर या लेख पढ़ने के लिए यूजर्स से शुल्क लेने की अनुमति देगा। मस्क का कहना है कि जो यूजर्स मासिक सदस्यता के लिए साइन अप नहीं करेंगे, उन्हें लेख पढ़ने के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी।

कंपनी के नए मालिक एलन मस्क ने अपने ट्विटर पर नई घोषणा की है। एलन मस्क ने इसे मीडिया संगठनों और जनता दोनों के लिए जीत बताया है। उन्होंने लिखा,” अगले महीने से प्लेटफार्म मीडिया पब्लिशर को लेख के आधार पर प्रति क्लिक यूजर्स से शुल्क लेने की अनुमति देगा। यह उन यूजर्स के लिए होगा जो मासिक सदस्यता के लिए साइन अप नहीं करेंगे, जब वे कभी-कभार लेख पढ़ना चाहते हैं तो प्रति लेख अधिक कीमत चुकानी होगी। मीडिया संगठनों और जनता दोनों के लिए एक बड़ी जीत होनी चाहिए।”

मस्क ने इससे पहले कंटेंट सब्सक्रिप्शन पर 10 प्रतिशत की कटौती करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि प्लेटफॉर्म पहले साल के बाद कंटेंट सब्सक्रिप्शन पर 10 प्रतिशत की कटौती करने की योजना बना रहा है। वहीं मस्क रेवेन्यू सोर्स में बढ़ोतरी करने के लिए कंटेंट का मोनेटाइजेशन करने पर भी विचार कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811