कोतवाली थाना क्षेत्र के जंगलों में मिला कंकाल मिलने से मचा हड़कंप छत्तीसगढ़ By Deepak Kankar Last updated May 3, 2023 82 Share बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्रेगुड़ा गांव के भोला पठार के जंगल में एक नर कंकाल मिला है। जिसके बाद से क्षेत्र में हलचल मच गई गई है। नरकंकाल के पास बाल और चूड़ी मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि कंकाल युवती का है फिलहाल पुलिस पुष्टि करने में जुटी हुई है।फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दे दी गई है। माना जा रहा है कि किसी ने युवती की हत्या कर शव यहां फैंक दिया गया। वहीं मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है पूरा मामला भोला पठार जंगल का है। अब यह कंकाल कितने दिन पुराना है यह फॉरेंसिक जांच के बाद पता चल पाएगा।मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह कंकाल को देखा गया है। देखते ही देखते यह बात आग की तरह फैल गई। फिलहाल मौके के लिए कोतवाली थाने की टीम रवाना हो चुकी है। पुलिस की जांच में ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवती कौन है और किस वजह से उनकी मौत हुई है। 82 Share FacebookTwitterGoogle+ReddItWhatsAppPinterestEmail
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.