Let’s travel together.

आईआरसीटीसी लेकर आया है नार्थ ईस्ट घूमने का शानदार मौका, कर सकेंगे सैर….

77

नॉर्थ ईस्ट का हर एक शहर अपने आप में एक अलग खूबसूरती और खासियत लिए हुए है। लेकिन कौन सी जगह जाएं वहां क्या घूमें, ये प्लान करना नो डाउट कन्फ्यूजिंग हो सकता है। तो आपके इसी दुविधा को देखते हुए आईआरसीटीसी लेकर आया है एक ऐसा पैकेज, जिसमें आप कर पाएंगे नॉर्थ ईस्ट की सैर। जून माह में आप इन जगहों को घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम Magical Assam Meghalaya with Bramhaputra River Cruise है। जिसकी शुरुआत 12 जून को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से होगी।

टूर पैकेज की डिटेल्स

ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज में आप गुवाहाटी, काजीरंगा और शिलांग घूम पाएंगे। टूर पैकेज के तहत 3 रात गुवाहाटी और 3 रात शिलांग में एंजॉय कर पाएंगे। इस टूर पैकेज में 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर की सुविधा मिलेगी। ब्रम्हपुत्र रिवर क्रूज का भी इस टूर पैकेज में एक्सपीरियंस ले पाएंगे। इस टूर पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी शामिल है।

टूर पैकेज की कीमत

इस एयर टूर पैकेज की प्राइस की बात करें तो अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं, तो आपको 56,265 रुपए खर्च करने होंगे।

वहीं डबल शेयरिंग करने पर 47,690 रुपए का भुगतान करना होगा।

ट्रिपल शेयरिंग पर 46,040 रुपए देने होंगे।

बच्चों के लिए टूर पैकेज की कीमत अलग है। 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 42,620 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 19,490 रुपए खर्च करने होंगे।

ऐसे करा सकते हैं बुकिंग

आप इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है। पैकेज से जुड़ी ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए आप आईआरसीटीसी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

दसई में बारिश के बीच बालक के अंतिम संस्कार तस्वीरें वायरल     |     दसई में 2 अगस्त से आयोजित होगा सात दिवसीय ‘विशाल स्वास्थ्य शिविर     |     दसई में नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा व किसान मोर्चा जिला अध्यक्षों का भव्य स्वागत     |     कलेक्टर ने किया मूंग उपार्जन केंद्र पगनेश्वर का निरीक्षण     |     साप्ताहिक हाट बाजार बदहाल, मूलभूत सुविधाओं का अभाव:बारिश में कीचड़-पानी से परेशानी     |     मनुष्य जब केवल अर्थ की चिंता छोड़कर परमार्थ के मार्ग पर चलता है, तभी उसका जीवन बनता हे सार्थक-मुनि श्री चंद्रसागर महाराज     |     घर मे बंधी भैंस पिकअप मे ले गए ।पुलिस की सक्रियता से पुलिस ने पिकप पकडी भैंस की बरामद     |     जान से मारने की धमकी को लेकर किन्नरों ने सौंपा थाना प्रभारी को ज्ञापन      |     सौतेली मां समेत तीन पर पिता की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग     |     अजमेर सिंह गौड़ ने सरदारपुर एसडीएम का पद संभाला; जनसमस्याओं का त्वरित समाधान होगी प्राथमिकता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811