Let’s travel together.

महाशिवरात्रि पर 120 साल बाद बन रहा है पंचग्रही योग, 5 राशि वालों की बदलेगी तकदीर

0 441

ज्योतिष अनुसार आमतौर पर पंचग्रही योग शुभ परिणाम देने वाला माना जाता है। लेकिन कभी-कभी इससे नकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलते हैं। जब 5 ग्रह एक साथ एक राशि में होते हैं तब इस योग का निर्माण होता है। महाशिवरात्रि के दिन मकर राशि में मंगल, शनि, शुक्र, बुध और चंद्रमा एक साथ उपस्थित होंगे। इस योग से 5 राशि वालों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी।

महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2022) हिंदू धर्म का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। वैसे तो हर महीने में शिवरात्रि आती है लेकिन फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर आने वाली शिवरात्रि को सबसे खास माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव का प्राकट्य हुआ था। इसलिए शिव भक्त इस दिन को पूरी श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाते हैं। इस बार ये पर्व 1 मार्च दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। ये महाशिवरात्रि कई मायनों में खास होने वाली है। इस दिन पूरे 120 साल बाद पंचग्रही योग बनने जा रहा है।
मेष राशि: महाशिवरात्रि पर बनने वाले इस योग से आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। करियर में जबरदस्त तरक्की प्राप्त होगी। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में आप सफल रहेंगे। आमदनी बढ़ेगी।

वृषभ राशि: आपके ये समय काफी अनुकूल साबित होगा। करियर में जबरदस्त तरक्की हासिल कर सकेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलने की संभावना है। भगवान शिव की आफ पर विशेष कृपा दृष्टि रहेगी। एक से अधिक माध्यमों से धन एकत्रित करने में आप सफल रहेंगे।

कर्क राशि: इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए शुभ संकेत मिल रहे हैं। हर काम में सुनहरी सफलता प्राप्त होती नजर आ रही है। आमदनी बढ़ेगी। एक से अधिक माध्यमों से धन एकत्रित करने में आप सफल रहेंगे। यात्रा से अच्छा धन मिलने के आसार हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि: जो जातक नौकरी की तलाश में हैं उन्हें मनचाही नौकरी हासिल हो सकती है। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कामकाज में अधिक मन लगेगा। बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं।

मीन राशि: इस अवधि में आपकी कई इच्छा पूरी होती नजर आ रही है। धन लाभ के प्रबल आसार हैं। यात्रा से अच्छा धन एकत्र कर पायेंगे। नई योजनाओं से लाभ मिलेगा। बिजनेस वाले जातकों के लिए भी समय काफी शुभ दिखाई दे रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     करोड़ो की बेशकीमती शासकीय जमीन पर भूमाफियाओं की बुरी नजर     |     त्योहारों को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     माताटीला डैम के टापू में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, सात लोग लापता     |     वरिष्ठ नागरिक पेंसनर्स संघ ने मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा      |     परीक्षा में फेल हुई तो 13 साल की खुशी ने कर ली आत्महत्या     |     राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला संपन्न     |     संभागायुक्त ने शहरों एवं गांवो में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने दिये निर्देश      |     ऑनलाइन गेम में फंसकर अपनी जान गबाँ दी युवक ने     |     खजाने की खोज: पंचमनगर में हो रही धरोहर से छेड़छाड़     |     आदिवासी अस्तित्व का प्रश्न, अपराधी कौन? -विवेक त्रिपाठी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811