जिले की प्रत्येक विधानसभा के 100 बूथ पर होंगे विशेष कार्यक्रम
जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी सुनेंगे मन की बात
धीरज जॉनसन,दमोह
दमोह:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अप्रैल को मन की बात के 100 वें संस्करण में अपनी बात कहेंगे जिसे भाजपा ने जिले के सभी बूथ पर मन की बात को सुनने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सामाजिक कार्यों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम शुरू किया था,30 अप्रैल को मन की बात कार्यक्रम का 100 वां संस्करण प्रसारित होगा। यह एक गैर राजनीतिक कार्यक्रम है जिसमें विशुद्ध रूप से सामाजिक कार्यों पर बात करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 100वीं बार अपने मन की बात कहेंगे। मन की बात के शतकीय संस्करण को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने प्रत्येक विधानसभा के 100 पोलिंग बूथ पर कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया है। इस तरह चारों विधानसभा के 400 पोलिंग बूथ पर बड़े कार्यक्रम और सभी 1164 बूथ अध्यक्ष, महामंत्री एवं बी एल ए सहित बूथ समिति सदस्य मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। हमारे केंद्रीय नेता प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी गण जिले के विभिन्न बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनेगे ।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल जबेरा विधानसभा के ग्राम गुबरा पोलिंग बूथ पर और विधायक गण धर्मेंद्र सिंह लोधी एवं पीएल तंतवाय और पदाधिकारी अलग-अलग बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे जैसा कि प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने आग्रह किया है कि सभी संस्करण को आकर्षक तरीके से सुनने के लिए हम विभिन्न पोलिंग बूथ पर कहीं भजन मंडली कहीं सामाजिक संगठन अन्य तरीकों से तरीके से मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ भारत की राजनीति के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ है। यह कार्यक्रम देश के इतिहास में पहला कार्यक्रम है जो गैर राजनैतिक है,30 अप्रैल को इस कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए भाजपा प्रदेश के सभी 64100 बूथ और 25 हजार चिह्नित स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर नए इनोवेटिव आइडिया का काम करने वाले लोगों को जोड़ा जावेगा। इन कार्यक्रमों में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता समाज के प्रबुद्धजनों, खिलाड़ियों, स्वच्छता कर्मियों, कलाकारों, अग्रणी किसानों, रचनात्मक काम करने वालों तथा आम नागरिकों के साथ इस कार्यक्रम को सुनेंगे। कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता वाले विषयों का संयोजन किया जाएगा। प्रदेश के सभी बूथों पर उत्सव जैसा वातावरण रहेगा।