Let’s travel together.

विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए अब तक 1 लाख छात्रों ने भरे फॉर्म 

0 98

 

केंद्रीय प्रवेश परीक्षा CUET(PG)माध्यम से होनाहै प्रवेश,05 मई तक आवेदन कर सकते हैं छात्र,5-12 जून के मध्य होगी

 

विभिन्न विषयों की प्रवेश परीक्षासांची बौद्धभारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में केंद्रीयविश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा CUETकेमाध्यम से प्रवेश लेने के लिए देश-विदेश के छात्रों ने बड़ी संख्या में रुचि दिखाईहै। 70 विषयों में प्रवेश हेतु आज दिनांक तक 1 लाख से अधिकछात्र CUET परीक्षा के लिए फॉर्म भर चुके हैं। जिन विषयों मेंछात्रों ने सबसे ज़्यादा रुचि प्रदर्शित की है वो निम्नानुसार हैं- क्र. विषय संख्या 1. वैलनेस एंड डाइटेटिक्स एंशियंट इंडियन प्रेक्टिस 15307 2. मल्टीमीडिया 14828 3. एंशियंट इंडियन पॉलिटिकल साइंस 12280 4. अंग्रेज़ी 8463 5. इकोनॉमिक्स 8006 6. इतिहास 7532 7. जर्नलिज़म एंड मास कम्यूनिकेशन 5227 8. साइकोलॉजी 5041 9. पीस स्टडीज़ एंड पॉलिसी फॉर्मेशन 4155 इसके अलावा भारतीय दर्शन विषय में 1191, बौद्ध दर्शनमें 173, वैकल्पिक शिक्षा में 2236, मिलिट्री साइंस एंड फॉरेंसिक साइंस में 3669, एंथ्रोपोलॉजीमें 823, इंडियन पेंटिंग में 319, हिंदी में 3013, संस्कृत में 790, थेरेप्यूटिकयोगा में 650, स्कल्पचर में 535, म्यूज़ियोलॉजी में 184 छात्रों ने प्रवेश परीक्षामें सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए हैं। विदेशी भाषा के विषयों जैसे, चीनी,फ्रेंच, जर्मन, जापानी, तिब्बती में भी बड़ी संख्या में CUET परीक्षा आयोजितकरने वाली संस्था NTA को आवेदन प्राप्त हुए हैं। कुछ विषयों में तो सांची  विश्वविद्यालय को बड़े केंद्रीय विश्वविद्यालयों से ज्यादा फॉर्म प्राप्त हुए है जो छात्रों के बीच विश्वविद्यालय की लोकप्रियता को दर्शाता है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा हैकि 05 मई तक तकरीबन 2 लाख आवेदन आ सकते हैं। CUET (PG)प्रवेशपरीक्षा में सम्मिलित होने के लिए छात्र 05 मई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।प्रवेश परीक्षा 05-12 जून, 2023 के मध्य अलग-अलग विषयों के लिए आयोजित होंगी।प्रवेश परीक्षा हिंदीऔर अंग्रेजी माध्यम से होगी और प्रश्न मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन होंगे। इच्छुकछात्र कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC) (https://www.csclocator.com/ के जरिये फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने मेंसमस्या होने पर 011- 40759000 / 011 – 69227700 परकॉल कर सकते हैं या cuet-pg@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं। CUET परीक्षा के माध्यम सेछात्र एक बार परीक्षा फीस चुकाने के बाद अधिकतम 3 विभिन्नविषयों की परीक्षाओं में सम्मिलित हो सकते है।तीन से अधिक विषयों में सम्मिलित होने के लिए अतिरिक्त फीस चुकानी होगी। CUET(PG) प्रवेश परीक्षा की अधिक जानकारी, पाठ्यक्रम, फीस एवं अन्य जानकारी हेतु https://cuet.nta.nic.in पर विज़िट कर सकते हैं। पाठ्यक्रमों कीविस्तृत जानकारी के लिए सांची विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://www.sanchiuniv.edu.in को देखें।
आपसे अनुरोध है कि उक्त समाचार को अपने माध्यमों पर उचित स्थान प्रदान करनेका कष्ट करें। धन्यवाद।–संलग्न- विभिन्न विषयों हेतु आज दिनांक तक प्राप्त आवेदनों की संख्या सूची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811