Let’s travel together.
nagar parisad bareli

घर के टायलेट में छात्र ने मुंह में सुतली बम रखकर फोड़ा मौत

27

श्योपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के कुम्हार मोहल्ला में एक बीएससी फाइनल के छात्र ने अपने मुंह में सुतली बम रखकर फोड़ दिया। जिससे उसका चेहरा बुरी तरह फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार सुबह नौ बजे की है। छात्र ने ये कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चला है, लेकिन वह पिछले कुछ दिन से डिप्रेशन में चल रहा था। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक छात्र बीएससी फायनल ईयर का था छात्र

पुलिस से मिली जानकारी के कुम्हार मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय बृजेश उर्फ गोलू प्रजापति है, जो बीएससी फाइन ईयर का छात्र था। रविवार की सुबह करीब नौ बजे बृजेश ने घर के टायलेट में जाकर मुंह में सुतली बम रखकर फोड़ दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय परिवार के बाकी सदस्य अपने कामों में लगे हुए थे और जैसे ही पटाखा फूटने की आवाज आई तो वो भागकर टायलेट की तरफ पहुंचे तो देखा गोलू खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। टायलेट के गेट अंदर से कुंडी लगी थी। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो आसपास भी काफी खून बिखरा था। उसका मुंह बुरी तरह फट गया था। सुतली बम के अवशेष और माचिस भी टायलेट में मिली। स्वजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पिता खेमराज प्रजापति की शिकायत पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ढ़ने में अच्छा था मृतक गोलू

गोलू पढ़ाई लिखाई में काफी होशियार था, उसने कक्षा 10वीं में 82 प्रतिशम अंक हासिल किए थे। 12वीं में भी अच्छे नंबरों से पास हुआ था। वह बड़े शहर के बड़े कालेज में पढ़ाई करना चाहता था। कुछ दिन से उसके व्यवहार में बदलाव आ गया था। पूछने पर कहता था कि कोई बात नहीं है। वह पीजी कालेज श्योपुर से मैथ्स विषय से बीएससी कर रहा था। उसका फाइनल ईयर था।

पिता बनाते हैं मटका

मृतक गोलू के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उसके पिता मटका बनाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। इसलिए मृतक गोलू और उसका भाई हृदेश दोनों भाई पढ़ाई के साथ पापा की मदद करते हैं। इसी से पढ़ाई और घर खर्च चलता है। दोनों भाई परिवार में अच्छे लड़के हैं। मोहल्लेवाले भी उनके व्यवहार की तारिफ करते हैं।

डिप्रेशन में होने की बात आई सामने

बृजेश ने सुसाइड क्यों किया इसका अभी कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है वह बीते कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। जिला अस्पताल के मुताबिक मौत मुंह में सुतली बम फटने की वजह से हुई है।

जबड़ के अंदर बम की सुतली निकली

युवक की मौत मुंह में सुतली बम फटने की वजह से हुई है। पोस्टमार्टम के दौरान जबड़े के अंदर बम की सुतली भी निकली है। बम के मुंह में फटने की वजह से पूरा जबड़ा, नाक और उसके आसपास की हड्डियां, नीचे गला तक डैमेज हुआ है। इससे उसकी मौत हुई है।

डा. दिलीप सिंह सिकरवार, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल श्योपुर

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811