Let’s travel together.

बोलेरो गाड़ी में रखे 15 लाख रुपए निकालकर बदमाश फरार, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

0 318

CCTV कैमरे में दिखा एक युवक गाड़ी में डुप्लीकेट चाबी लगाकर गाड़ी से निकाल रहा रुपया

राजकुमार राय ने अपनी बेटी की शादी के लिए निकाले थे रुपए

एडिशनल एसपी पहुंचे घटनास्थल पर

बेगमगंज में बस स्टैंड के करीब पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने शैलेश किराना स्टोर के बाहर खड़ी गाड़ी से 15लाख रुपए किए गए गायब

बेगमगंज रायसेन। रायसेन जिले के बेगमगंज स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी राजकुमार राय की बेटी का विवाह का समय करीब है उन्होंने अपनी जमा पूंजी स्टेट बैंक में जमा कर रखी थी दोपहर में वह बैंक गए और बैंक से 15 लाख रुपए निकालकर एक बैग में रखकर वे अपनी बोलेरो गाड़ी से रवाना हुए और

पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने उन्होंने गाड़ी खड़ी की और रुपयों से भरा बैग गाड़ी के अंदर ही रख दिया गाड़ी लॉक करके वह शैलेश किराना स्टोर पर गए और और दुकान मालिक से 50 हजार रुपए देने का कहा दुकानदार ने घर के अंदर से पैसे ला कर दिए वह पैसे गिनने लगे इसी बीच उनकी नजर गाड़ी से हट गई और इसी समय का फायदा उठाते हुए बाइक से आए 2 लोगों में से एक ने डुप्लीकेट चाबी से आगे का गेट खोलकर बैग उठाया और रफूचक्कर हो गए।

जब श्री राय रुपए गिन कर गाड़ी के पास गए तो उनका बैग गायब था। यह देखकर वह हक्का-बक्का रह गए लोग एकत्रित हो गए किराना व्यापारी का कहना है वह दो लड़के थे व्यापारी ने तुरंत पुलिस को फोन लगाया थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन पुलिस बल के साथ तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चारों तरफ

नाकेबंदी व घेराबंदी शुरु कर दी है सूचना पर एडिशनल एसपी अमृत मीणा भी बेगमगंज पहुंचे और घटनास्थल सहित आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे हैं वही बैंक की फुटेज भी खंगाले गए हैं जिसमें 4 लोग दो मोटर साइकिल से रैकी करते नजर आए हैं। जिसमें से 2 लोगों ने घटना को अंजाम दिया है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जी जान से जुट गई है। आसपास के थानों को भी घटना की सूचना और सीसीटीवी फुटेज भेजे गए हैं ताकि आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811