Let’s travel together.

दतिया मे वर्ल्ड चैंम्पियन गुरुजी कृष्ण गोपाल का कायस्थ बंधु समिति ने किया सम्मान

0 73

गुरुजी को यह सम्मान उनके दांतो से क्रूज,हवाई जहाज,रेल इंजन खींचने का बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

दतिया।कायस्थ समाज मे विगत लम्बे समय से चित्रगुप्त सम्मान कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।यह सम्मान कार्यक्रम भोपाल सहित अन्य जिलो मे कायस्थ समाज मे उत्य कृष्ट एवम श्रेष्ठ कार्य करने वालो के लिए किये जा रहे हैं।इसी कडी मे ठंडी सड़क पहलवान निवास पर गुरुजी श्री कृष्ण गोपाल के सानिध्य मे चित्रगुप्त सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

समिति ने गुरुजी को पुर्व मे अपने मजबूत दांतो के बल पर क्रूज,हवाई जहाज,रेल इंजन के अलावा अन्य बजनी बस्तुये को खींचने जैसे कारनामे दिखाने पर घर जाकर सम्मानित किया है।गिरीश श्रीवास्तव ने गुरुजी को पीला गम्छा,एवम फूल माला पहनाकर सम्मान मे शाल श्री फल के साथ भगवान श्री चित्रगुप्त जी की तस्वीर भेट की।गुरुजी ने देश मे ही नही बल्कि विश्व मे अपने दांतो के जरिए टाईगर ऑफ इण्डिया की ख्याति अर्जित कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर दतिया जिले का ही नही बल्कि पूरे भारत देश का नाम रोशन किया है।

खास बात यह है कि गुरुजी अपने 7 वर्षीय नाती चिरंजीव आर्यमन कृष्ण श्रीवास्तव को भी इस तरह के कारनामे दिखाने की शिक्षा दे रहे है।वीते दिनो आर्यमन ने अपने दांतो से हनुमानजी का 20 क्विंटल बजनी गदा रथ खीचकर एक सफल कला का परिचय दिया है।गुरुजी ने कायस्थ बंधु समिति द्वारा आयोजित दहेज,मांसाहार एवम नशा मुक्त अभियान का समर्थन भी किया है।गिरीश श्रीवास्तव के अनुसार घर घर चित्रगुप्त घर घर सम्मान कार्यक्रम आगे भी निरंतर चलते रहेगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |     भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811