एक साल पुराने गोली कांड के मामले में पकड़े गए आरोपियों के परिजनों ने गिरफ्तारी के विरोध में किया जमकर हंगामा
रायसेन ।जिला मुख्यालय के सागर चौराहे पर आज एक साल पुराने गोली कांड के मामले में पकड़े गए आरोपियों के परिजनों ने गिरफ्तारी के विरोध में आज जमकर हंगामा किया। आरोपियों के परिवारजनों ने थाना कोतवाली में हंगामा कर रायसेन सागर तिराहे पर सड़क पर लेट कर ट्राफिक रोकने का प्रयास किया । इसी को लेकर काफी देर तक सड़क पर हंगामा होता रहा। पुलिस द्वारा कई बार हंगामा करने वाले महिलाओं और युवकों को समझाइश दी गई लेकिन बाद में सख्ती के बाद ही आरोपियों के परिजनों हटाया गया जिसके बाद चक्का जाम समाप्त हुआ।
बताया जा रहा है गिरफ्तार आरोपियो के परिवार की महिलाओं ने कोतवाली में एक महिला पुलिस अधिकारी से बदसलूकी की।

वर्ष 2021 के सितंबर माह में समीपस्थ ग्राम पठारी में एक ही समाज के दो गुटों में झगड़ा हुआ था जिसमें दोनो ओर से जमकर गोली बारी हुई थी। जिसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई थी ओर एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। इसी को लेकर पुलिस ने एक पक्ष के विरुद्ध 16 लोगों पर हत्या और बलवे का मामला दर्ज किया था जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था । लेकिन दूसरे पक्ष के लोगो में दो लोगों को भी गोली के छर्रे लगे थे जिनका मेडिकल परीक्षण जेल प्रबंधन द्वारा कराया गया था । इसी को लेकर पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ धारा 307 और बलवे का मामला दर्ज किया था । लेकिन इस मामले में डेढ़ साल से भी अधिक समय निकलने के बावजूद ना तो कोई गिरफ्तारी हुई थी ना ही कोई एक्शन पुलिस ने लिया था।

जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने जबलपुर हाई कोर्ट की शरण ली जिसके बाद हाई कोर्ट के निर्देश पर अब पुलिस ने 10 लोगो के खिलाफ 307 बलवा की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर इनमें से 8 आरोपियो को आज गिरफ्तार किया है। इस मामले में हाई कोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका दायर की गई थी क्योंकि यह बलवा दो पक्षों में हुआ था लेकिन पुलिस ने एक ही पक्ष के लोग 16 लोगों पर मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने का आरोप था। बीते दिनों हाईकोर्ट में रोहित और अजय यादव की पिटीशन पर हाईकोर्ट ने रायसेन के पुलिस अधीक्षक को न्यायालय में तलब किया था और 15 दिन में इस मामले में चार्जशीट पेश करने के निर्देश दिए थे । रायसेन पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद आज 10 लोगों पर मामला दर्ज करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया दो आरोपी अभी फरार है।

इसी मामले में आज पुलिस ने जब 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया तो उसके परिवार परिजन सड़क पर आ गए गिरफ्तार आरोपियों के परिवारजनों ने पहले तो थाने में हंगामा किया इसके बाद सागर चौराहे पर आकर हंगामा करते हुए पथराव किया और चक्का जाम किया पुलिस ने सख्ती से चक्का जाम को हटाया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया कि इस मामले में इस मामले में एक एसआईटी का गठन किया गया था जिसमें दो डीएसपी एक थाना कोतवाली रायसेन के टीआई और एक सब इंस्पेक्टर को शामिल किया गया था एसआईटी ने इस पूरे मामले की जांच और गवाहों के बयानों के आधार पर 10 लोगों को आरोपी बनाया हैजिनमे 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है 02 आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।