Let’s travel together.

युवा सशक्तिकरण में सहायक होगी युवा नीति – प्रहलाद भारती

0 229

 

– ग्राम घटाई में युवा मोर्चा द्वारा युवा चौपाल का आयोजन किया गया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घटाई में युवा मोर्चा द्वारा युवा चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधायक व उपाध्यक्ष मप्र पाठ्य पुस्तक निगम राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती तथा विशिष्ठ अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नवनीत सेन जी उपस्थित रहे।
श्री भारती ने कहा कि कहा कि हमारी युवा नीति हर क्षेत्र में युवाओं के सशक्तीकरण में सहायक होगी। इस योजना से युवाओं को आर्थिक और सामाजिक रुप से सशक्त करते हुए उनमें आत्म – विश्वास का निर्माण करना है तथा युवा नीति में शिक्षा और कौशल, रोजगार और उद्यमिता युवा नेतृत्व एवं सामाजिक कार्य, स्वास्थ्य, खेल, पर्यावरण जागरुकता सहित विभिन्न क्षेत्रों का समावेश है। युवा नीति के तहत सरकार राज्य युवा आयोग का पुनर्गठन किया जायेगा एवं जिला स्तर पर युवा संसाधन केंद्रों की स्थापना की जायेगी तथा युवा नीति में सरकार द्वारा कौशल विकास की शिक्षा पर जोर दिया जाएगा और इसमें स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को सरकार हर प्रकार की मदद उपलब्ध कराएगी। कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार का युवाओं के लिए स्टार्टअप का जोर होगा तथा श्री भारती ने केन्द्र एवं राज्य की जनकल्याणी योजनाओं को बताया। इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष शुभम मुदगाल, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र धाकड, युवा मोर्चा महामंत्री भारत कर्ण, मानवेंद्र, ज्योतिष शर्मा आदि भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811