Let’s travel together.
nagar parisad bareli

यूपी में पहले भी हुए हैं पुलिस कस्टडी में मर्डर पहला नहीं है मामला

31

पुलिस की मौजूदगी में अतीक और अशरफ की हत्या ने यूपी पुलिस पर कई सवालिया निशान खड़े कर दिये हैं। लेकिन यूपी में इस तरह का ये पहला मामला नहीं है। इस प्रदेश में पुलिस के सामने या उनकी कस्टडी में पहले भी कई हत्याएं हो चुकी हैं। बिजनौर, कानपुर, लखनऊ और मेरठ में भी इसी तरह पुलिस को चुनौती देते हुए हत्याएं की गई थीं। वैसे, इस घटना ने करीब सत्रह साल पहले हुए रफीक हत्याकांड की यादें ताजा कर दी है। कुख्यात डी-2 गिरोह के सरगना रफीक की भी इसी तरह पुलिस अभिरक्षा में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी।

कैसे हुआ रफीक का मर्डर?

साल 2005 में कुख्यात अपराधी रफीक को एक स्पेशल ऑपरेशन के तहत में यूपी पुलिस ने कोलकाता से धर दबोचा। एसटीएफ के सिपाही धमेंद्र सिंह चौहान की हत्या के मामले में उसे कोलकाता से गिरफ्तार कर रिमांड पर कानपुर लाया गया था। यहां अदालत के आदेश पर उसे एके-47 की बरामदगी के लिए जूही यार्ड के पास ले जाया गया। इसी जगह विरोधी गुट के लोगों ने पुलिस अभिरक्षा में ही रफीक पर हमला किया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी।

बिजनौर में मर्डर

बिजनौर में अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए साहिल नाम के युवक ने कोर्ट के भीतर दो लोगों की हत्या कर दी थी। साहिल के पिता के हत्यारोपितों को तिहाड़ जेल से बिजनौर पुलिस लेकर पहुंची थी। इसकी जानकारी होने पर साहिल ने कोर्ट में पहुंचकर आरोपित शाहनवाज और जब्बार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। करीब 20 राउंड गोलियां चलीं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

लखनऊ में श्रवण साहू की हत्या

लखनऊ के सआदतगंज में बेटे की हत्यारों को सजा दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहे श्रवण साहू की पुलिस की सुरक्षा में हत्या कर दी गई थी। श्रवण घर पर मौजूद थे और बाहर पुलिसकर्मी सुरक्षा दे रहे थे। इस बीच बाइक सवार बदमाश आए और कई राउंड गोलियां चलाकर श्रवण की हत्या कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मी कुछ समझ नहीं पाए और बदमाश भाग निकले थे।

मेरठ में गवाह की हत्या

मेरठ में करनावल-सरूरपुर मार्ग पर रजवाहे के पास हुए तिहरे हत्याकांड के गवाह नितिन चिंदौड़ी की कचहरी परिसर में हत्या कर दी गई थी। बागपत के बड़ौत के वाजिदपुर गांव के नितिन को पुलिस मेरठ जेल से कचहरी लेकर गई थी। नितिन के गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने फायरिंग कर थी। पुलिस की मौजूदगी में हुई हत्या से कई सवाल उठे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811