Let’s travel together.

अंबाडी में तेंदुआ का मूवमेंट

0 446

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले गांव अंबाडी में इन दिनों तेंदुआ का मूवमेंट देखा जा रहा है इससे पहले भी दीवानगंज, कायमपुर, और गीदगढ़ के जंगल में भी तेंदुए का मूवमेंट देखने को मिला था । अंबाड़ी के माता मंदिर के पास तेंदुआ ने कुत्ते पर हमला कर दिया तेंदुआ कुत्ते को उठा कर ले जा रहा था कि ग्रामीणों ने देख लिया ग्रामीण इकट्ठा होकर जैसे ही पहाड़ तरफ गए तो तेंदुआ शोर-शराबा सुनकर कुत्ते को छोड़कर जंगल में भाग गया कुत्ते के गर्दन पर तेंदुए के दांत के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं रात मे ग्रामीणों ने दीवानगंज चौकी पर तेंदुआ की सूचना दी दीवानगंज चौकी से तुरंत पुलिस गांव पहुंची गांव वालों से चर्चा कर पुलिस ने कहा कि आप लोग घर में ही रहे ,बच्चे को भी घर में रखे, रात के समय घर से बाहर ना निकले, रात में घर के अंदर ही सोए , अपने जानवरों को भी घर के अंदर बांधकर रखें पुलिस द्वारा वन विभाग को सूचित कर दिया गया है
कई ग्रामीणों का कहना है इससे पहले भी तेंदुआ के साथ 2 शावको को भी जंगल में देखा गया है इससे पहले भी तेंदुआ ने दीवानगंज, कायमपुर, में भी कई जानवरों का शिकार कर चुका है अंबाडी, दीवानगंज, कायमपुर, बालमपुर , देहरी पूछी यह सब गांव पहाड़ से लगे हुए हैं यहां के ग्रामीणों को अक्सर तेंदुआ का भय बना रहता है

सेवाराम अहिरवार डिप्टी रेंजर ने बताया कि दीवानगंज क्षेत्र में तेंदुआ का मूवमेंट इससे पहले भी देखा गया था यहां एक बड़ा जंगल लगा हुआ है जिसमें तेंदुआ का निवास है तेंदुआ शिकार के लिए इस जंगल में हमेशा घूमता रहता है ग्रामीणों को रात के समय सावधान रहना चाहिए अपने बच्चे और जानवरों को रात के समय हमेशा अंदर ही रखें हमें सूचना मिली है कि अंबाडी में तेंदुए ने हमला किया है आज गांव में दौड़ पिटवा देंगे जिससे गांव वाले सावधान रहेंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811