Let’s travel together.

गैंगस्टर अतीक अहमद और भाई अशरफ अहमद की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

0 383

अतीक अहमद और भाई अशरफ अहमद की 9 राउंड फायरिंग कर हत्या कर दी गई. ये हत्याकांड तब हुआ, जब पुलिस भारी सेक्योरिटी में उन्हें मेडिकल के लिए ले जा रही थी. बीच में अतीक और अशरफ मीडिया से बातचीत के लिए रुके थे, जब उनके सिर में गोली मार दी गई. इस खौफनाक हत्या का वीडियो सामने आया है. 

सील किए गए प्रयागराज के बॉर्डर
अतीक अहमद और अशरफ के मर्डर के बाद प्रयागराज में धारा 144 लागू कर दी गई है. इसके साथ ही पीएसी और आरएएफ बल भी तैनात कर किए गए हैं. साथ ही प्रयागराज की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया. तत्काल उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई और मामले की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए. मुख्यमंत्री ने तीन सदस्य ज्यूडिशियल कमिशन (न्यायिक जांच आयोग) के गठन के निर्देश भी दिए. तीनों हमलावर मौके पर पकड़े गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811