Let’s travel together.

साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशि वालों के जीवन में आ सकती है परेशानी

0 100

साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को वैशाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को लगेगा। सूर्य ग्रहण प्रातः 07: 04 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 12: 29 मिनट पर समाप्त होगा। चूंकि साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक भी देश में मान्य नहीं है। हालांकि, इसे ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, पूर्व और दक्षिण एशिया, अंटार्कटिका और हिंद महासागर सहित विभिन्न क्षेत्रों में देखा जा सकता है।

यूं तो सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन शास्त्रों इसका काफी महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण काल के दौरान हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है। इसके अलावा इसका असर सभी 12 राशियों पर भी होता है। कुछ राशियों पर सूर्य ग्रहण का असर शुभ होता है, तो वहीं कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां जिनके जीवन में यह ग्रहण परेशानी ला सकता है।

मेष राशि
20 अप्रैल को होने वाला सूर्य ग्रहण मेष राशि में हो रहा है, इसीलिए मेष राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। यह सूर्यग्रहण मेष राशि वालों को मानसिक परेशानी के साथ साथ स्वास्थ्य की दृष्टि से भी कमजोर बना सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को भी इस ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। विशेष रूप से तब जब आप किसी लंबी यात्रा की योजना बना रहे हों। इसके साथ ही पैरों से संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है।

मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण परिवार में समस्याएं ला सकता है। इस ग्रहण के दुष्प्रभाव के कारण परिवार के सदस्यों के बीच झगड़े हो सकते हैं। इसके अलावा मां का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811