Let’s travel together.

16 हजार बच्चों ने मनपसंद स्कूल नहीं मिलने के कारण आरटीई के तहत नहीं लिया प्रवेश

17

भोपाल। शिक्षा का अधिकार अधिनयिम (आरटीई) के तहत आवंटित सीटों पर आवेदकों में से 16 हजार बच्चों ने मनपसंद स्कूल नहीं मिलने के कारण प्रवेश नहीं लिया है। पहले चरण की लाटरी में एक लाख एक हजार आवेदकों को सीटें आवंटित की गई थी। आखिरी दिन तक करीब 85 हजार विद्यार्थियों ने स्कूलों में प्रवेश लिया है। 16 हजार विद्यार्थियों को स्कूल पसंद नहीं आए हैं ।लाटरी में 85 हजार 336 बच्चों को उनकी पहली पसंद के 8 हजार 806 को दूसरे पसंद के और 4 हजार 212 को उनकी तीसरी पसंद के स्कूलों में प्रवेश मिला है। वहीं भोपाल के आठ हजार 296 बच्चों को स्कूल आवंटित किया था। इनमें चार हजार 132 लड़के और चार हजार 164 लड़कियां शामिल हैं। इस बार प्रदेश भर के 27 हजार निजी स्कूलों में एक लाख 34 हजार 851 आवेदन आए थे। वहीं पिछले साल एक लाख 74 हजार से अधिक आवेदन आए थे। इस बार पिछले साल के मुकाबले 40 हजार कम आवेदन हुए हैं। बता दें, कि आरटीई के तहत 27 हजार 314 निजी स्कूलों में प्रदेश के 2 हजार 384 निजी स्कू‍ल ऐसे हैं ,जिनमें एक भी आवेदन नहीं किया गया है।

29 अप्रैल को दूसरे चरण की लाटरी निकाली जाएगी

पहले चरण में जिन आवेदकों का नाम का चयन नहीं हुआ है। वे दूसरी बार के लिए आवेदन कर स्कूलों का विकल्प दे सकते हैं। आवेदकों के लिए पोर्टल पर आनलाइन आवेदन एवं त्रुटि सुधार के लिए समय खत्म हो चुका है। वहीं दस्तापेज सत्यापन शनिवार तक करा सकते हैं। नवीन आवेदन करने वाले आवेदकों को आवेदन करने के बाद निर्धारित चुने गए सत्यापन केंद्र पर मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाना अनिवार्य है। 29 अप्रैल को लाटरी निकाली जाएगी।

1.15 लाख विद्यार्थी पाए गए थे पात्र

इस वर्ष 1 लाख 34 हजार 851 बच्चों द्वारा आनलाइन आवेदन किए थे। जिसमें से दस्तावेज सत्यापन उपरांत आनलाइन लाटरी के लिए 1 लाख 15 हजार 593 बच्चों को प्रवेश के लिए पात्र पाया गया। इन्‍हें आनलाइन लाटरी में शामिल किया गया था। आनलाइन लाटरी के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न निजी स्कूलों में, नर्सरी कक्षा में 59 हजार 75, केजी-1 में 30 हजार 197, केजी-2 में 1 हजार 698 तथा कक्षा 1 में 10 हजार 249 बच्चों को निश्शुल्क प्रवेश प्राप्त हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

उप मुख्यमंत्री ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश     |     सांची विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस आयोजित, छात्रों की उपलब्धियां गिनाई     |     TODAY :: राशिफल शनिवार 21 सितम्बर 2024     |     शारदा प्रसाद वने पिछड़ावर्ग उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष     |     श्रम कल्याण एवं कौशल उन्नयन केंद्र सतलापुर में मनाई गई विश्वकर्मा भगवान पूजन     |     शिक्षा मंत्री द्वारा दिए अतिथि शिक्षकों के बयान पर अतिथि शिक्षकों ने जाताया आक्रोश,मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     कांग्रेस ने किसान न्याय यात्रा निकाली,ट्रेक्टर पर सवार होकर पहुंचे कलेक्ट्रेट,ज्ञापन सोपा     |     सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले शासकीय कर्मचारी को तहसीलदार ने थमाया नोटिस,एक लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया     |     श्रुति धर्मेद्र जैन को वर्ष 2023 के प्राचार्य शंकर लक्ष्मण गोखले रजत पदक से किया सम्मानित     |     संस्कृत के विद्वान व सेवानिवृत्त प्राध्यापकों ने विश्वविद्यालय में स्वेच्छा से अध्यापन का कार्य करने की दी सहमति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811