Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश

0 63

स्वच्छता के प्रति नागरिकों की भागीदारी बढ़ रही है: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

रीवा/भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में स्वच्छता के प्रति बदलाव देखने को मिला है। स्वच्छता के प्रति लोगों की सक्रिय भागीदारी बढ़ रही है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल होकर अपने घर के आसपास, मोहल्लों, वार्डों तथा शहर व गांव को स्वच्छ बनाने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल रीवा नगर पालिक निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 एवं 8 में स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल हुए। उन्होंने बोदाबाग रोड में मिलिट्री कैंटीन से लेकर नीम चौराहे तक श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

स्वच्छता को अपने स्वभाव और संस्कार का हिस्सा बनायें

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हर व्यक्ति को स्वच्छता को अपने स्वभाव और संस्कार का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उप मुख्यमंत्री ने नगर निगम के सफाई मित्रों का सम्मान किया। स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवणे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियों तथा नागरिकों ने श्रमदान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811