Let’s travel together.

छ.ग. स्टेट फार्मेसी काउंसिल की जांच में हुआ बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा

0 137

28 के पाये गये फर्जी फार्मेसी डिग्री/डिप्लोमा
अब तक कुल 18 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
सुरेन्द्र जैन धरसीवा

छ.ग. स्टेट फार्मेसी काउंसिल रायपुर से मेडिकल स्टोर्स संचालित करने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में ड्रग लायसेंस प्राप्त करने फर्जी फार्मेसी डिग्री/डिप्लोमा लगाने के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है जिसमे अब तक 18 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता भी हांसिल की है।
इस मामले में आरोपियों के विरूद्ध रायपुर के थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 144/2023 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस सक्रिय हुई
*ऐंसे हुआ बड़े फर्जीवाड़े का खुलाशा*
इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलाशा प्रार्थी डॉ. श्रीकांत (राजिम वाले), छ.ग. स्टेट फार्मेसी काउंसिल रायपुर द्वारा थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराकर किया गया
डॉ श्रीकांत ने रिपोर्ट में बताया कि फार्मेसी डिप्लोमा अथवा डिग्री प्राप्त करने वाले कार्यालय छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउसिंल रायपुर आनंद नगर में पंजीयन हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत करते है, जिस पर उसका पंजीयन विधिवत् किया जाता है, इसके पश्चात् मेडिकल स्टोर्स संचालित करने हेतु खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग से ड्रग लायसेंस प्रदाय किया जाता है। सन् 2021 एवं 2022 में फार्मसी डिप्लोमा/ डिग्री को पंजीयन हेतु कार्यालय में आवेदन पत्र प्रस्तुत किये गये थे उन आवेदन पत्रो में संलग्न फार्मेसी डिप्लोमा/डिग्री की जांच उनके द्वारा कराईं गईं।

*राजस्थान यूपी एमपी की यूनिवर्सिटी के नाम की निकली फर्जी डिप्लोमा डिग्री*
डॉ श्रीकांत ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने जांच के दौरान सनराईस युनिवर्सिटी बैगाड राजपुर राजस्थान से रमाकांत निषाद, शीतल कुमार महार, संजय कुशवाहा, सूरज कुमार अग्रवाल, ओ.पी.जे.एस युनिवर्सिटी चुरू राजस्थान से चन्द्रेश कुमार साहू, डामेश्वर कुमार साहू, श्रीधर युनिवर्सिटी पिलानी राजस्थान से रविन्द्र कुमार साहू, स्वामी विवेकानंद युनिवर्सिटी सागर म.प्र. से खेम लाल धीवर के फार्मेसी डिप्लोमा छत्तीसगढ स्टेट फार्मेसी काउंसिल रायपुर के समक्ष आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत प्रमाण पत्र फर्जी पाये गये। उत्तर प्रदेश फार्मेसी कांउसिल लखनउ से रविन्द्र कुमार द्वारा फर्जी काउंसिल मे पंजीयन की प्रमाण पत्र के साथ एनओसी प्रमाण पत्र हेतु प्रस्तुत करना पाया गया। इसके साथ ही राजस्थान फार्मेसी काउंसिल जयपुर, सत्य साई युनिवर्सिटी सिहोर मध्य प्रदेश, मोनाद युनिवर्सिटी हापुर उ.प्र., जे.एस.युनिवर्सिटी शिकोटाबाद फिरोजाबाद उ.प्र. के नाम से फर्जी प्रमाण पत्र जारी कराया गया है। इसी प्रकार अन्य आरोपियों द्वारा भी फर्जी प्रमाण पत्र को छत्तीसगढ स्टेट फार्मेसी काउंसिल रायपुर के समक्ष छल व बेईमानी पूर्वक अपने फायदे के लिए षडयंत्र पूर्वक आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत करना पाया गया है।
*पुलिस ने इन धाराओं के तहत शुरू की आरोपियों की गिरफ्तारी*
डॉ श्री कांत की रिपोर्ट के बाद तेलीबांधा पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमाक 144/23 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया ओर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फर्जी दस्तावेज जप्त किये गए अब तक पुलिस 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी करते हुए टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में अन्य आरोपी चंद्रिका प्रसाद पटेल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फर्जी दस्तावेज जप्त कर कार्यवाही की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811