Let’s travel together.

रोज़ा-मोहब्बत और सौहार्द का पैगाम

0 531

 

रजनी खेतान इंदौर

13 अप्रैल, एक तरफ मंदिर की घंटी तो दूसरी तरफ रोजा इफ्तारी चल रही थी। अल्लाह और भगवान की इबादत का यह दृश्य गुरुवार को बायपास स्थित सिल्वर स्प्रिंग फेज-1 में आयोजित रोजा इफ्तारी। पार्टी में देखने को मिला।
सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए यह के निवासियों ने कॉलोनी में रहने वाले मुस्लिम भाईयों के लिए रोजा इफ्तारी का कार्यक्रम रखा था।कार्यक्रम में शामिल मुस्लिम भाईयों का पार्षद कुणाल चौधरी,केशर सिंह मण्डलोई, हरीश कुकरेजा तथा श्रीमती अलका दुबे ,वरिष्ठ पत्रकार रजनी खेतान ने मोती की माल देकर स्वागत किया।


कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय पार्षद कुणाल चौधरी ने कहा कि आज हमें शांति और विकास के लिए इसी तरह के सामाजिक सौहार्द की जरूरत है। मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए इस तरह की पहल जरूरी है।मुझे खुशी है कि आज मैं इस कार्यक्रम में शामिल हो पाया।इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर जावेद खान ने कहा कि अल्लाह और भगवान एक है। इबादत का तरीका अलग अलग है लेकिन उसका संदेश मानव कल्याण और भाईचारे का है।वही मजहर हुसैन बन्दूकवाला ने कहा कि कॉलोनी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता का जो संदेश इस पाक माह में दिया है वह आने वाली पीढी को एक नई दिशा और रास्ता दिखाएंगी।
इस दौरान कॉलोनी के सम्मानीय सदस्य और एलआईसी से रिटायर्ड अधिकारी केशर सिंह मण्डलोई ने कहा कि कॉलोनी में रहने वाले सभी लोग एक समाज है और समाज मे सभी खुशियां वा त्यौहार मिलाकर मनाया जाता है।
रोज़ा और रमज़ान के मक़ासिद में इत्तेहाद शामिल है।तभी तो हम एक आवाज़ पर खाने से रुक जाते हैं और एक ही आवाज़ पर खाना शुरू कर देते हैं।इफ़्तार के ज़रिए हम अपने रिश्तों को मज़बूत कर सकते हैं।मोहब्बत में इज़ाफ़ा और आपसी सौहार्द ज़िंदा किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |     भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811