Let’s travel together.

थाना रजपुरा में घटित लूट,अपहरण एवं बलात्कार की घटना निकली झूठी

0 907

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह जिले के थाना रजपुरा में 03 अप्रैल 2023 की घटना का खुलासा करते हुए एसपी आर के सिंह ने बताया कि रेखा कुशवाहा द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र के आधार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट लेख करायी जाकर अपने कथनों में उसके द्वारा बताया गया कि वह 03 अप्रैल को अपने भाई राहुल कुशवाहा के साथ मोटरसाइकिल से छतरपुर से दिन में 02 बजे अपने गाँव भिलौनी के लिये रवाना हुई थी।
इस तथ्य की पुष्टि करने के लिये जिस स्थान पर रेखा छतरपुर में किराये से रहती थी, वहाँ के पड़ोसियों से पूछताछ कर कथन लेख किये गये एवं उसके मोबाइल नंबर 7803047853 की सी. डी. आर प्राप्त की गई, जिसमें पाया गया कि रेखा कुशवाहा 30 मार्च 2023 को छतरपुर से नीरज कुशवाहा के साथ मोटरसाइकिल से चली गई थी, यानि कि यह एफ.आई.आर. तथ्य फरियादिया रेखाबाई ने झूठ लेख कराया था।
फरियादिया द्वारा यह भी लेख कराया गया था कि उसका मोबाइल सेट जिसमें मोबाइल नंबर 7223067391 की सिम थी, को अज्ञात आरोपियों द्वारा लूट लिया गया। जब उक्त मोबाइल नंबर की सी.डी.आर. प्राप्त की गई तो यह पाया गया कि उक्त मोबाइल नंबर की सिम पीड़िता के पिता भगवत काछी के नाम पर हैं, जो विगत 01 वर्ष से उपयोग में नहीं है, जो अस्तित्व में नहीं है। फरियादिया द्वारा यह तथ्य भी अपनी एफ.आई.आर, धारा 161 जा.फौ. एवं धारा 164 जा. फौ. के कथनों में झूठा लेख कराया था।
फरियादिया रेखाबाई ने अपने 164 जा.फौ. के कथनों में बताया था कि रामेश्वर कुशवाहा एवं रामकली कुशवाहा ने उसे पकड़ा था एवं जगदंबा कुशवाहा ने उसके साथ बलात्कार किया एवं उसके भाई राहुल कुशवाहा के साथ मारपीट की। इस तथ्य की पुष्टि के लिये जगदम्बा कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा एवं रामकली बाई के मोबाइल नंबरों की सी.डी.आर. प्राप्त की गई। सी.डी.आर. के परीक्षण पर पाया गया कि दिनाँक 03 अप्रैल.23 को जगदम्बा कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा एवं रामकली की लोकेशन घटना स्थल पर नहीं थी। जगदम्बा कुशवाहा की लोकेशन जम्मू कशमीर व रामेश्वर कुशवाहा व रामकली कुशवाहा की लोकेशन ग्राम विक्रमपुरा थाना गुलगंज में पायी गई। स्पष्ट है कि फरियादिया द्वारा धारा 164 जा.फौ. के कथनों में भी झूठे तथ्य लेख कराये हैं।
फरियादिया रेखाबाई एवं नीरज कुशवाहा के मोबाइल नंबरों की सी.डी. आर. को ट्रेक करने पर पाया गया कि 30 मार्च को दोनों छतरपुर से गुलगंज, दरगुवां तिराहा, रजपुरा, फतेहपुर होते हुए ग्राम भिलौनी पहुँचे।
30 मार्च से ही घटना दिनाँक 03 अप्रैल.23 तक ग्राम भिलौनी में रही है, अर्थात पीड़िता दिनाँक समय घटना को घटना स्थल पर थी ही नहीं। फरियादी रेखाबाई, भाई राहुल कुशवाहा एवं नीरज कुशवाहा (अधिवक्ता) की लोकेशन जानने के लिये ग्राम भिलौनी में स्थित फरियादिया के मकान के आसपास रहने वाले स्वतंत्र साक्षियों के कथनों के आधार पर दिनाँक घटना को यह सभी ग्राम भिलौनी में ही थे।
थाना रजपुरा भवन में लगा सी. सी. टी. व्ही. कैमरा, जिस रास्ते से घटनास्थल पर फरियादिया जाना बताती थी, उस रास्ते को कवर करता है, सी.सी.टी.व्ही. फुटेज में भी फरियादिया का अपने भाई के साथ जाना नहीं पाया गया।
घटनास्थल पर जो बीयर की बोटल मिली है वह राहुल कुशवाहा ने फतहपुर शराब दुकान से 03 बजे खरीदी थी, इस बात के भी प्रमाण पुलिस के पास मौजूद हैं।
इसके अतिरिक्त फरियादिया रेखा कुशवाहा द्वारा उक्त घटना के कुछ दिन पूर्व चौकी फतेहपुर में अपने वकील नीरज कुशवाहा के साथ जाकर जगदंबा कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा एवं रामकली कुशवाहा के विरुद्ध झूठी रिपोर्ट कराने का प्रयास किया गया था, जो पुलिस द्वारा पूछताछ से घबराकर बिना रिपोर्ट कराये चौकी से वकील के साथ चली गई थी। फतेहपुर चौकी में पदस्थ आरक्षक द्वारा फरियादिया के आवेदन की फोटो खींच ली थी जो बतौर सबूत प्रकरण की केस डायरी में संलग्न है।
उल्लेखनीय है कि यह बात फरियादिया ने एफ.आई.आर. में नहीं बतायी थी किंतु धारा 164 के कथनों में इस तथ्य की पुष्टि की है कि रामेश्वर कुशवाहा एवं रामकली कुशवाहा ने उसे पकड़ा था एवं जगदंबा कुशवाहा ने उसके साथ बलात्कार किया था। जबकि वे घटनास्थल से सैकड़ो किलोमीटर दूर थे।

अब प्रश्न यह उठता है कि इस तरह की रिपोर्ट क्यों की गई

फरियादिया के साथी नीरज कुशवाहा की हिस्ट्री जानने का प्रयास किया गया, जिसमें पाया गया कि नीरज कुशवाहा की ससुराल ग्राम विक्रमपुरा थाना गुलगंज में है। रामकली नीरज कुशवाहा की पत्नि है, जगदम्बा कुशवाहा एवं रामेश्वर कुशवाहा इसके साले हैं। नीरज कुशवाहा का अपनी पत्नि रामकली एवं दोनो सालों एवं ससुर से विवाद चलता है। विवाद के चलते नीरज कुशवाहा के विरूद्ध छतरपुर जिले में अपराध पंजीबद्ध हैं तथा जगदम्बा, रामेश्वर व रामकली के विरूद्ध भी नीरज कुशवाहा द्वारा अपराध पंजीबद्ध कराया गया है क्योंकि इन तीनों ने मिलकर छतरपुर कोर्ट में नीरज कुशवाहा के साथ मारपीट की थीं। वहीं फरियादिया रेखाबाई की शादी ग्राम खामखेड़ा थाना हिण्डोरिया में आनंद काछी के साथ हुई थी, जो दोनों में विवाद के चलते रेखाबाई ने अपने पति आनंद एवं उसके परिजनों के विरूद्ध धारा 498ए ताहि एवं 125 भरण पोषण एवं घरेलू हिंसा के केस दर्ज कराये हैं, जो हटा न्यायालय में विचाराधीन हैं। उक्त न्यालयीन प्रकरणों में नीरज कुशवाहा फरियादिया रेखाबाई की ओर से पैरोकार है। पैरोकारी करते-करते रेखा नीरज कुशवाहा के प्रभाव में आ गयी और उसके साथ छतरपुर चली गई एवं नीरज कुशवहा के वरिष्ठ अधिवक्ता के यहाँ घरेलू कार्य कर रही थी।
संपूर्ण जाँच में पाया गया कि नीरज कुशवाहा द्वारा अपने व्यक्तिगत रंजिश के कारण अपनी पत्नि एवं दोनों सालों के विरुद्ध बदला लेने की भावना से प्रेरित होकर फरियादिया रेखाबाई का उपयोग कर लगातार झूठे प्रकरण दर्ज कराने का प्रयास करता रहा और जब यह प्रयास फतेहपुर चौकी में सफल नहीं हुआ तो वह उक्त मामले में सीधे महिला थाने पहुँचा तब महिला थाने से सीधे रजपुरा भेजा जाकर यह कार्यवाही करायी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811