Let’s travel together.
nagar parisad bareli

मृत कुत्ते को रस्सी से बांधकर घसीटा वीडियो वायरल पुलिस को शिकायत

28

उज्जैन। कुत्ते के मरने के बाद उसे रस्से से बांधकर दोपहिया वाहन से घसीटने का मामला सामने आया है। नीलगंगा पुलिस को शिकायत की गई है। घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

इंटरनेट मीडिया पर साेमवार को एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक लाल रंग के दोपहिया वाहन पर महिला व पुरूष बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

वाहन के पीछे रस्सी से मरा हुआ कुत्ता बंधा है। जिसे वाहन से कई किलोमीटर तक घसीटा गया है। वीडियो में दोपहिया वाहन क्रमांक एमपी 13 एमके 9219 नजर आ रहा है।

इसको लेकर नम्रतासिंह, संतोष राठौर, नजमा खान सहित अन्य ने नीलगंगा पुलिस को शिकायत की है। जिसमें मनोहर खत्री निवासी सांदीपनी नगर का नाम लिखा है। महिला तथा पुरूष के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811