Let’s travel together.

लगातार सात बुधवार तक करें ये पांच उपाय भगवान गणेश पूरी करेंगे हर मनोकामना

102

सनातन शास्त्रों में गौरीशंकर के पुत्र भगवान श्री गणेश को प्रथम पूजनीय स्थान प्राप्त है। किसी भी प्रकार के धार्मिक, सामाजिक या मांगलिक कार्यों के शुभारंभ से पूर्व गजानन महाराज का पूजन किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि श्री गणेश पूजन से सभी कार्य निर्विघ्न पूरे होते हैं। भगवान श्री गणेश को सप्ताह में बुधवार का दिन समर्पित होता है। इस दिन श्री गणेश से संबंधित उपाय करने से आपको सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। कार्यों में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिलता है। आइये जानते हैं बुधवार के दिन किन उपायों को करने से व्यक्ति की मनोकामना पूरी होती है।

बुधवार को इन उपायों से श्री गणेश को करें प्रसन्न

1.भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आपके जीवन में कई प्रकार की परेशानियां बनी हुई है, तो आपको लगातार 7 बुधवार तक श्री गणेश जी के मंदिर में जाकर उन्हें सिंदूर अर्पित करना है। इस उपाय को करने से आपके जीवन में चल रही परेशानियां दूर होने लगेंगी।

2.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपके बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है। आप उनकी सफलता चाहते हैं, तो लगातार 7 बुधवार तक भगवान गणेश को मूंग के लड्डू अर्पित करे। 7 दिन बाद आपको इसके अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे।

3.यदि आप आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, तो 7 बुधवार तक सफेद गाय को हरी घास खिलाने से लाभ होगा। ज्योतिष के अनुसार ऐसा करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। व्यक्ति की तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं।

4. यदि आप कोई पुरानी मनोकामना को पूर्ण करना चाहते हैं, तो इच्छा पूर्ति के लिए सात बुधवार तक लगातार भगवान गणेश को गुड़ का भोग लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इससे व्यक्ति के अटके हुए काम जल्द पूरे हो जाते हैं।

5.यदि किसी जातक के घर में लगातार कलह-क्लेश बना हुआ है, तो घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए 7 बुधवार तक भगवान गणेश के मंदिर में हरी सब्जियों का दान करें। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811