Let’s travel together.

27 को होगा संत रविदास जागरण कार्यक्रम, स्वास्थ्य मंत्री होंगे शामिल

0 451

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

बांसखेड़ा गांव में जन क्रांति जय भीम सामाजिक उत्थान संघ रायसेन के तत्वावधान में 27 फरवरी को संत शिरोमणि रविदास रात्रि जागरण का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी मुख्य अतिथि, पूर्व मंत्री रघुवीर सिंह सूर्यवंशी, विष्णु प्रसाद अहिरवार प्रदेश अध्यक्ष जन क्रांति जय भीम संघ, नर्वदा प्रसाद प्रदेश उपाध्यक्ष जन क्रांति जय भीम संघ, एडवोकेट एन एस गौतम शामिल होंगे। संघ के अध्यक्ष हलजेराम ठेकेदार ने बताया कि रविवार 27 फरवरी को सुबह 10 बजे सभा संबोधन रखा गया है। इसके बाद रात्रि में 8 बजे से जागरण किया जाएगा । जिसमें राजू भारती एवं रचना भारती सहित ग्रामवासी खंजरी से गम्मत करेंगे। जन क्रांति जय भीम संघ के पदाधिकारियों हल्केराम ठेकेदार, सुनील शाक्या, दशरथ सिंह, लखन सिंह, प्रेमचंद अहिरवार, निर्भय सिंह, कमल सिंह, सीताराम, भैरो सिंह, लालाराम व वृंदावन अहिरवार ने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811