बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस टीम एक तरफ जिले के सभी ग्राम पंचायतों मैं अवैध नशा बिक्री पर रोक लगाने के लिए इजात अभियान चला रही है। लेकिन सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुड़ी में पुलिस की निजात अभियान बेअसर नजर आ रहा है।
गांव में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही है। यहाँ सीपत पुलिस अधिकारी व स्टाफ झांकने तक नहीं आते हैं। इसके चलते नशा के अवैध कारोबार करने वाले नाबालिग बच्चों को खुलेआम शराब परोस रहे हैं।
सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुड़ी की आबादी करीब 10 हजार है। गांव के गली मोहल्लों में अवैध शराब, गांजा की बिक्री खुलेआम होती है। गांव के आधे से ज्यादा आबादी नशे के गिरफ्त में है। नाबालिग बच्चे भी गांजा व शराब के नशे में चूर रहते हैं।
शाम होते ही पानी टंकी चौक, देउर मोहल्ला, बस स्टैंड से लेकर अन्य चौक चौराहों पर शराबियों की भीड़ लगी रहती है। गांव की महिलाएं परेशान रहती हैं। बिलासपुर पुलिस की निजात अभियान के तहत इस ग्राम पंचायत के अवैध नशा बेचने वालों के खिलाफ अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है।
बिल्हा ब्लाक के नगरडीह के ग्रामीणों ने एसपी से की शिकायत
ग्राम नगाराडीह तहसील बिल्हा जिला बिलासपुर में अवैध शराब बेचने को लेकर महिलओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं द्वारा बताया गया कि पिछले करीब 20 – 25 वर्षों से ये ग्राम बदनाम हो चुका है। ग्रामीणों ने कहा कि अवैध शारब की बिकी पे सरकार तुरंत रोक लगानी चाहिए और सरकार को ग्राम की उन्नति और बेरोजगारी जैसी मुद्दे में काम करना चाहए।
अवैध शारब बिक्री से महिलायें त्रस्त हो रही हैं। युवा नाशे में डूब रहे हैं और लोगों को दैनिक जीवन में काफी समस्यों का सामना करना पड़ रहा हैं। सरकार कोअवैध शराब बिक्री में रोक लगाना चाहिए। ग्राम की महिलाओ ने निजात कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि हमें भी इस विकराल समस्या से निजात दिलाएं। इस ज्ञापन सौंपने में आशा बंजारे, माला बंजारे, नन्द कुमारी रात्रे, त्रिवेणी बंजारे, उत्तरा मांडे दिलेश्वर मरावी उपस्थित रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.