Let’s travel together.
nagar parisad bareli

देश की पहली शासकीय महिला क्रिकेट अकादमी शिवपुरी में खुलेगी

0 520

28 फरवरी से होगें टेलेंट सर्च

भोपाल ।खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रदेश के युवा क्रिकेट प्रेमी बोटियों के लिए महिला क्रिकेट अकादमी खोलने का निर्णय लिया है। देश की पहली शासकीय महिला क्रिकेट अकादमी शिवपुरी में खोली जाएगी। यह प्रदेश की 11वीं अकादमी होगी। अब तक मध्यप्रदेश में एथलेटिक्स, शूटिंग, घुडसवारी, वाटर स्पोर्टस, मार्शल आर्ट, पुरूष हॉकी, महिला हॉकी, बैडमिंटन, तीरंदाजी और पुरूष क्रिकेट अकादमी संचालित है।

मध्यप्रदेश राज्य महिला क्रिकेट अकादमी के लिए 28 फरवरी से टेलेंट सर्च प्रारंभ होगा। इसमें 14 से 21 साल की खिलाड़ी शामिल हो सकते है। अकादमी के लिए पहला टेलेंट सर्च 28 फरवरी और 1 मार्च को इंदौर में होगा। इसमें इंदौर और उज्जैन संभाग के सभी जिलों के खिलाड़ी शामिल होंगे।

भोपाल, नर्मदापुरम और सागर संभाग के जिलों के लिए भोपाल में 2 एवं 3 मार्च को टेलेंट सर्च होगा, जबलपुर संभाग के जिलों के लिए जबलपुर में 4 एवं 5 मार्च को तथा ग्वालियर एवं चम्बल संभाग के जिलों के लिए ‍शिवपुरी में 7 एवं 8 मार्च को टेलेंट सर्च होगा।

खेल विभाग द्वारा सभी अकादमी में चयनित खिलाड़ियों को शिक्षा, आवास, भोजन, प्रशिक्षण किट की सुविधाएँ नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811