Let’s travel together.

IPL 2023 के बीच में संन्यास लेगा टीम इंडिया का ये धाकड़ खिलाड़ी

85

टीम इंडिया का एक धाकड़ क्रिकेटर मजबूर होकर IPL 2023 के बीच में ही क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकता है. इस क्रिकेटर को टीम इंडिया के बाद अब IPL 2023 में भी खेलने का मौका नहीं दिया जा रहा है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया के इस दिग्गज क्रिकेटर का करियर लगभग खत्म हो गया है. सेलेक्टर्स ने इस खिलाड़ी का टीम इंडिया से पत्ता काट दिया है. सेलेक्टर्स अब इस खिलाड़ी को भारत की किसी भी टीम में मौका नहीं देते हैं. अब इस खिलाड़ी की टीम इंडिया में वापसी नामुमकिन के बराबर है. टीम इंडिया का ये खिलाड़ी कभी भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकता है. रोहित शर्मा के कप्तान बनते ही इस खिलाड़ी का टीम इंडिया से पत्ता कट गया है.

संन्यास लेगा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी!

भारतीय क्रिकेट टीम का ये खिलाड़ी संन्यास लेने के लिए मजबूर है. तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की टीम इंडिया में वापसी लगभग नामुमकिन नजर आ रही है. ईशांत शर्मा को अब भारतीय टीम मैनेजमेंट भूल चुकी है. IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने पहले मैच में ईशांत शर्मा को मौका ही नहीं दिया था, जिससे ये साफ हो गया कि अब ये तेज गेंदबाज पूरे IPL 2023 सीजन में बेंच गर्म करता हुआ नजर आएगा. दिल्ली कैपिटल्स टीम मैनेजमेंट को ईशांत शर्मा पर बिल्कुल भी भरोसा नजर नहीं आ रहा है. ईशांत शर्मा ने अपना आखिरी IPL मैच मई 2021 में खेला था. ईशांत शर्मा ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच नवंबर 2021 में खेला था.

लगभग खत्म हो गया करियर

टीम इंडिया की पसंद अब मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे तेज गेंदबाजों की तिकड़ी बन चुकी है. चौथे तेज गेंदबाज के तौर पर उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर भारतीय सेलेक्टर्स के पसंदीदा बन चुके हैं. इसलिए अब ईशांत शर्मा को टीम इंडिया में फिर से मौका मिलना मुमकिन नजर नहीं आता. टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं. ईशांत शर्मा को टीम इंडिया के अलावा इन दिनों IPL में भी मौका नहीं दिया जा रहा. ईशांत ने आईपीएल में अबतक 93 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 72 विकेट झटके हैं. वहीं 12 रन पर 5 विकेट उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन रहा.

अब कभी नहीं होगी टीम इंडिया में वापसी! 

टीम इंडिया में लगातार कॉम्पिटिशन बढ़ रहा है. मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज अच्छा कर रहे हैं. ऐसे में टीम इंडिया से ईशांत शर्मा की छुट्टी हो गई है. आखिरी बार ईशांत शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर 2021 में खेले गए कानपुर टेस्ट में नजर आए थे. ईशांत शर्मा उस मैच में एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए थे. अगस्त 2021 में इंग्लैंड दौरे से ईशांत शर्मा के करियर की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी थी, जब उन्होंने 3 टेस्ट मैचों में सिर्फ 5 विकेट ही झटके.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811