Let’s travel together.
nagar parisad bareli

कांग्रेस कमेटी के प्रभारी जे पी अग्रवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने बरेली से जय भारत सत्याग्रह की शुरुआत की

0 336

बरेली रायसेन। राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध में मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बरेली से जय भारत सत्याग्रह की शुरुवात की गई। जिसमें मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी जे पी अग्रवाल पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सुरेश पचौरी ने इसकी शुरुवात की। इस सत्याग्रह में लगभग तीन हजार से ज्यादा की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर सुरेश पचौरी ने कहा की देश के इतिहास में मान हानि के मामले में राहुल गांधी को दी गई यह सर्वाधिक सजा है। लेकिन इस मामले में यह कहां तक उचित है की उनकी संसद सदस्यता खत्म कर दी जाए। जबकि न्यायालय के निर्णय में एक माह की अपील का प्रावधान है।
नेताद्वय ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। अर्थव्यवस्था बदहाल है तथा क व्यवस्था बिगड़ी हुई है। भाजपा के शासनकाल में किसान, नौजवान व आम इंसान परेशान साथ ही मोदी सरकार में राष्ट्रीय संपत्तियों को कौड़ियों के दाम पर बेची जा रही प्रधानमंत्री का अच्छे दिन लाने और विदेशी बैंकों से काला धन वापस लाने का वादा, प्र जन के खाते में 15 लाख रूपये देने का वादा, प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियां देने का महंगाई कम करने का वादा, किसानों की आय दोगुनी करने का वादा, वर्ष 2022 तक आवास देने का वादा झूठा निकला। नोटबंदी के गलत फैसले से देश की अर्थव्यवस्था की टूट गई। देश में ईडी, सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरूपयोग किया जा रहा है।

श्री पचौरी ने कहा कि देश में जो घटनाक्रम चल रहे हैं उनसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली प सवाल खड़े हो रहे हैं। श्री राहुल गांधी ने मोदी-अडानी गठजोड़ द्वारा की जा रही राष्ट्री को उजागर किया था। श्री राहुल गांधी ने 7 फरवरी 2023 को संसद में गौतम अडानी को लेकर कुछ सबाल किये थे।

कांग्रेस कमेटी के प्रभारी जे पी अग्रवाल पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि• गौतम अडानी 2014 में अमीरों की सूची में 609 नंबर पर थे, वे दुनिया के नंबर 2 केकैसे बन गये?

अडानी समूह सेबी के नियमों का उल्लंघन करने के लिए जांच के दायरे में है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गौतम अडानी को अपने साथ कई देशों में विदेश यात्रा पर गये जैसे श्रीलंका, बंगलादेश, इज़राइल आदि। इन यात्राओं के बाद अडानी ने इन व्यापारिक संबंध बनाये ।

अडानी ग्रुप को नियम-कानून को ताक पर रखकर भारत के हवाई अडडे व बंदरग गये। कोयला व पॉवर प्रोजेक्ट सौंपे गये। इन सभी कामों के लिए भारत सरक नियमों में शिथिलता की गई। साथ ही ई.डी., सीबीआई, आईटी का दुरूपयोग कि यह सत्ता का साफ दुरूपयोग है।

कांग्रेस कमेटी के प्रभारी जे पी अग्रवाल पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सुरेश पचौरी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि• गौतम अडानी की कंपनियों में शैल कंपनियों द्वारा लगाया गया 20 हजार करोड किसका है? इस सवाल का जवाब अभी तक प्रधानमंत्री ने नहीं दिया है

द में राहुल गांधी सहित समूचे विपक्ष ने अडानी मामले की जांच जेपीसी से कराने की बंग की है, जिसे सरकार नहीं मान रही है। इससे यह धारणा बन गई है कि दाल में कुछ ला जरूर है।

नेताद्वय ने कहा कि राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त करना लोकतंत्र की हत्या है। प्रतिशोध की राजनीति है

7 राहुल गांधी उस बलिदानी परिवार से हैं जिसमें उनके पिता श्री राजीव गांधी एवं दादी होमती इंदिरा गांधी ने देश के लिए अपनी शहादत दी है इंदिराजी ने अपनी करोड़ों की संपत्ति आनंद भवन, स्वराज भवन देश को समर्पित की है इंदिराजी ने चीन से युद्ध के समय अपने सारे गहने दान कर दिये थे। श्री राहुल गांधी को मकान से बेदखल का नोटिस देना दुर्भाग्यपूर्ण है यह सरकार की ओछी मानसिकता का प्रतीक है।

श्री राहुल गांधी ने देश में ध्रुवीकरण की राजनीति के खिलाफ बढ़ती महंगाई और बरोजगारी के खिलाफ, देश में अमन चैन और भाईचारा कायम करने के लिए लोकतंत्र को जबूत करने एवं संविधान को बचाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा की है। देश के नौजवानों, किसानों व आम इंसानों ने श्री राहुल गांधी पर भरोसा जताया है। भारत जोड़ो यात्रा के पश्चात श्री राहुल गांधी हर भारतीय के अधिकार की आवाज बन गये हैं, जिसे मौजूदा भाजपा सरकार दबाना चाहती है।

श्री पचौरी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने श्री राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त किये जाने विरोध में ‘जय भारत सत्याग्रह’ कार्यक्रम तय दिया है जिसके तहत 31 मार्च 2023 से देश में ब्लॉक, जिले और प्रदेश स्तर पर जनआंदोलन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811