Let’s travel together.

TODAY::राशिफल बुधवार 23 फरवरी 2022

0 610

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। दाम्पत्‍य सुख में वृद्धि हो सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। किसी रुके धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है। किसी भवन या सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति हो सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
वृष राशि- नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। भाइयों से विवाद हो सकता है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी भी हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। रक्त विकार से पीड़ित हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे।

कर्क राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक परेशानियां भी हो सकती हैं। शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। कला एवं संगीत में दिलचस्पी बढ़ सकती है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

सिंह राशि- शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से धन मिलेगा। माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है। आत्मविश्वास रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ में वृद्धि होगी।

कन्या राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। मानसिक कठिनाइयां बढ़ेगी।

तुला राशि- मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। भौतिक सुखों का विस्तार होगा।

वृश्चिक राशि- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे।

धनु राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु फिर भी आत्मसंयत रहें। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। यात्रा पर जाना हो सकता है।

मकर राशि- मन अशान्त हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन की साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि- संयत रहें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता का साथ मिलेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

मीन राशि- स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेंगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खर्च अधिक रहेंगे। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। मानसिक कठिनाइयां रहेंगी। रहन-सहन कष्टप्रद हो सकता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर भाजयूमो ने पौधारोपण किया     |     आदिवासी युवक ने जंगल में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी     |     सेवा दिवस के रूप में मनाया केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह का जन्म दिवस, रोपित किए विभिन्न प्रजाति के पौधे     |     छात्र हिमांशु धाकड़ ने बनाया एकीकृत नदी संरक्षण प्रणाली का मॉडल     |     डैम की नहरें 120 दिन बाद बंद, अब केवल पेयजल के लिए बचा पानी     |     खामेनेई की मौत पर भारत में खिंची सियासी रेडलाइन के मायने-अजय बोकिल     |     प्रो. वैद्यनाथ लाभ को श्रृद्धासुमन अर्पित     |     खरोरा में चाकुमारकर ,हत्या तीन गिरफ्तार     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811