Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल शनिवार 01 अप्रैल 2023

0 93

मेष राशि:  घर के रखरखाव पर कुछ धन खर्च हो सकता है। ऐसे में सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। आज आप धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार के क्षेत्रों में भी सुधार के योग हैं। आपको नए अवसर मिलने की पूरी उम्मीद है। यदि आपकी जमीन जायदाद से जुड़ी कोई समस्या चल रही है तो वह समाप्त होगी। आपके व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव आने वाले समय में आपको अत्यधिक लाभ देंगे। शाम के समय आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इसके लिए खान पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

वृष राशि:  अधिकारी वर्ग से प्रशंसा मिलने की पूरी उम्मीद है। प्रेम जीवन में आनंदमय समय व्यतीत होगा। आज परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज शाम के समय स्थितियों में कुछ सुधार आएगा। पड़ोसी भी आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपके द्वारा शुरू किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। लेकिन आज सांसारिक सुख भोगने से आपको परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशि:  आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन में मनमुटाव की स्थिति पैदा कर सकता है, जिससे आपको मानसिक तनाव रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी धैर्य से काम लेने की जरूरत है। जल्दबाजी में किया गया काम बिगड़ सकता है। इससे आपका नुकसान हो सकता है। आज आपके वाहन में खराबी आने से आपके खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। साथ ही परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज आप काम के प्रति भावुक रहेंगे। वहीं, आपके रुके हुए काम पूरे आज पूरे होंगे। आज आपके प्रभाव क्षेत्र में भी वृद्धि होगी। आज आपको विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि:  आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से नए कार्यों की तलाश शुरू करेंगे। यदि पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो उसे किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से सुलझाया जाएगा। आज छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। तभी सफलता मिलेगी। आपके भाइयों और मित्रों के सहयोग से आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आज जीवनसाथी की सलाह से आपको काफ़ी फ़ायदा होगा, जिससे दोनों के रिश्ते मजबूत होंगे। आज शाम का समय दान-पुण्य के कार्यों में व्यतीत होगा। किसी शुभ समाचार के आने से भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

सिंह राशि:  आज कार्य क्षेत्र में किसी भी तरह के वाद-विवाद से आपको बचने की जरूरत है। नहीं तो यह वाद-विवाद कानूनी मसला बन सकता है। रोजगार के क्षेत्र में अस्थिरता के कारण कुछ परेशानियां आ सकती हैं। इस वजह से आपका मन अशांत रहेगा। अपने परिवार की समस्याओं को धैर्य से सुलझाएं और बड़े लोगों के सहयोग से आज आपके अटके हुए सरकारी काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग को आज कैश की कमी का सामना करना पड़ सकता है। संध्या के समय धर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। छात्रों को सफलता पाने के लिए अधिक एकाग्रता से काम करने की जरूरत है।

कन्या राशि:  आज के दिन आपको रोजगार संबंधी दिक्कतों से मुक्ति मिलेगी। ऐसे में किसी भी तरह के जोखिम से आपको दूरी बनाकर रखनी होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में आ रही आर्थिक समस्या आज समाप्त होगी। आज लोग आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे और आपका सम्मान करेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आज आप कुछ नया करेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज कुछ बेवजह के खर्चे भी आएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। आज पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने में बिताएंगे।

तुला राशि:  आज के दिन आपके पारिवारिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। अपने जीवन साथी के प्रति आप सावधान रहेंगे। आज आपके परिवार में किसी से कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके अधिकार बढ़ेंगे और आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। सामाजिक कार्य करने से आपको समाज से वंचित सहयोग मिलेगा। सभी आपके साहस और पराक्रम की प्रशंसा करेंगे, जिससे मन में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। व्यवसाय में आपको आज अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। शाम को छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि:  आज आपको संतान की नौकरी से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। इससे संतान के भविष्य को लेकर आपकी चिंता कम रहेगी। व्यस्तता के बीच आज आप अपने जीवन के लिए समय जरूर निकालेंगे। नया व्यापार शुरू करने में भाग्य का भरपूर साथ रहेगा। लेकिन बेवजह के खर्चे आज सामने आएंगे। आर्थिक लाभ की स्थिति भी आज बहुत अच्छी है। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आपके पारिवारिक व्यवसाय की कठिन परिस्थितियों में आपके पिता का सहयोग मिलेगा। वहीं, पारिवारिक व्यवसाय में चल रही समस्या समाप्त होगी। आज शाम को आपको किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

धनु राशि: परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। लेकिन आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। नहीं तो आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। छात्रों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। सेहत के प्रति सतर्क रहें। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। भौतिक सुख-सुविधाओं में आज कुछ कमी देखने को मिल सकती है। यदि आप अपने मन की बात दूसरों के सामने प्रकट नहीं करते हैं, तो रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। आज आप जीवनसाथी को खुश करने के लिए तोहफा ला सकते हैं। आज शाम का समय धर्म और अध्यात्म पर व्यतीत होगा।

मकर राशि:  विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में आज कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए सतर्क रहें। लव लाइफ को रिश्तों में बदलने के प्रयास सफल रहेंगे। राजनीतिक लोगों को जनता का सहयोग मिलेगा। व्यापार में आज आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। ऐसे में भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि कोई विवाद चल रहा है तो आज उसमें पूरा लाभ मिलने की संभावना है। संध्या का समय धर्म कर्म के कार्यों में व्यतीत होगा।

कुंभ राशि:  व्यापारियों के लिए आज का दिन भविष्य की नई योजनाएं लेकर आएगा। पिता के साथ संबंधों में सुधार आएगा और आप उनके विचारों को प्राथमिकता देंगे। कार्य क्षेत्र में आज सभी को उनके काम के दम पर मात देंगे। शाम का समय आप गीत, संगीत और पिकनिक पर बिताएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि लंबे समय से कोई समस्या चल रही है तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा। आप भ्रम से मुक्ति पाने का कोई नया रास्ता खोजेंगे।

मीन राशि: संतान और जीवनसाथी के प्रति प्रेम की भावना बढ़ेगी। अच्छे कार्यों से आपके परिवार का नाम रोशन होगा और बड़ों के आशीर्वाद से आपके सभी काम बनते चले जाएंगे। व्यापारियों को भी लाभ के प्रबल योग बनते दिख रहे हैं। लेकिन व्यवसाय के लिए यात्राएं करनी पड़ेंगी। विवाह संबंधी परेशानियां भी आज खत्म होंगी। आज रोजगार से जुड़ी कोई खबर मिलेगी और आपको अपने बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। यदि आपने कोई कर्ज लिया है तो आज उससे आपको मुक्ति मिलेगी। लेकिन किसी भी तरह के लेन-देन से बचना होगा। शाम को आपके परिवार में मेहमानों का आगमन होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |     उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र पर मिला सम्मान     |     मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित     |     गणतन्त्र दिवस पर मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक सम्मानित     |     आचार्य श्री का समाधि दिवस मनाया गया     |     एक एवं दो फरवरी को सांसद खेल महोत्सव का होगा समापन,की जा रही व्यापक तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811