Let’s travel together.

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस ने वाहन चालकों को रोककर दी यातायात नियम की समझाईश

0 124

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा एवं एसडीओपी अदिति भावसार के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियम का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इसी कड़ी में मंगलवार को सलामतपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने वाहन चालकों को वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहनना, वाहन में नंबर प्लेट सही होना, साइड ग्लास का होना एवं अन्य यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। और वाहन चालकों को जागरूक किया। इस दौरान लगभग 50 वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी। इस मौके पर प्रधान आरक्षक दिलीप यादव, आरक्षक आशीष शर्मा, आरक्षक राजू चौहान, आरक्षक जितेंद्र शर्मा ग्राम रक्षा समिति के सदस्य राहुल यादव मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811