Let’s travel together.

डामर की सड़क के नाम पर पैसों की बर्बादी

0 49

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

रायसेन जिले की विधानसभा भोजपुर के अंतर्गत आने वाले मंडीदीप नगर पालिका के कारनामे हमेशा चर्चा में बने रहते हैं ऐसा ही एक और मामला आया है जिसमें सड़क निर्माण के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया है मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड नंबर 25 के अंतर्गत आने वाले तात्या टोपे वार्ड के खामखेड़ा में देवस्थान पहुंच मार्ग एवं समवेल पंप तक पहुंचने के लिए पहले आरसीसी सड़क का निर्माण किया गया इसके बाद आरसीसी सड़क पर डामरीकरण कर दिया गया पर डामरीकरण इतना घटिया था कि 2 साल समय होने से पहले ही डामर की सड़क ने दम तोड़ दिया और जगह-जगह सड़क में दरारे पड़ गई जिसमें अब कचरा और घास उग रहे हैं इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मंडीदीप नगर पालिका में बैठे जिम्मेदार अधिकारी किस प्रकार जनता की गाढ़ी कमाई को किस प्रकार फिजूल बर्बाद कर रहे हैं वही डामरीकरण पूर्व नगर परिषद के कार्यकाल में हुआ है इसी प्रकार हमारे द्वारा पूर्व में इसी वार्ड के इटाया कला में नदी पहुंच मार्ग तक बनाई गई डामरीकरण की घटिया सड़क का एक नमूना हमारे द्वारा पहले भी खबरों में प्रकाशित किया गया था अब आप इसी वार्ड में देख सकते है किस प्रकार डामर की तरह का घटिया निर्माण कर पेसो की बर्बादी कि गई।

इनका कहना है-

आपके द्वारा खामखेड़ा में जिस सड़क के बारे में मुझे बताया जा रहा है उस सड़क का कुछ पैसा अभी ठेकेदार को नहीं दिया गया है दोबारा सड़क को ठेकेदार द्वारा रिपेयर कराया जाएगा

गीतांजलि अशोक पटेल पार्षद वार्ड नंबर 25

आपके द्वारा जानकारी दी गई है कि खामखेड़ा में डामर की सड़क का घटिया निर्माण किया गया है इसको मैं कल इंजीनियर को भेजकर उसकी जांच करवाता हूं।

सुधीर उपाध्याय मंडीदीप नगर पालिका सीएमओ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव मार्ग पर ओवरब्रिज मे पडे गड्ढे निकले सरिया,जिम्मेदार बेखबर      |     गाजियाबाद गर्ल्स सुसाइड केस भावी समाज की डरावनी झलक है..अजय बोकिल     |     खेल मैदान बना जोश-जुनून का केंद्र: क्रिकेट मुकाबलों ने बढ़ाया रोमांच     |     विद्यार्थी जीवन एक कच्ची मिट्टी की तरह- विधायक अनुज शर्मा     |     महात्मा गांधीजी अमर रहेंगे मनरेगा से रोजगार की गारंटी लेकर रहेंगे     |     गांवों का मजबूत विकास ही क्षेत्र की प्रगति की असली पहचान है – डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     प्रख्यात कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज की भागवत कथा में उमड़ी हजारों श्रोताओं की भीड़, छोटा पड़ा पंडाल     |     सतलापुर धर्मांतरण मामला: NHRC का सख़्त रुख, FIR और गहन जांच के आदेश     |     करुणा सागर श्री साईं राम मंदिर में भंडारा का आयोजन     |     तेज रफ्तार कार ने  मचाई अफरा-तफरी, तीन कुलटियां खाकर हुई सीधी तीन लोग बाल-बाल बचे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811