Let’s travel together.

दिल्‍ली-एनसीआर में फिर बारिश की संभावनाएं , हिमाचल प्रदेश में होगी बर्फबारी  

60

नई दिल्ली । दिल्‍ली और एनसीआर में फिर बारिश की आशंका बना रही है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इससे तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ और आंतरिक ओडिशा से गुजरते हुए झारखंड तक एक निम्न दबाव की रेखा बनी हुई है। जिसके कारण मौसम फिर करवट ले सकता है।  इसी कारण उत्तर भारत के राज्यों में इस माह हल्की बारिश भी हुई थी जिससे लोग तेज गरमी से बचे हुए हैं। मौसम पूर्नानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा और बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जबकि उत्तर भारत में मौसम साफ रहने के आसार हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में बीते दो-तीन दिनों में हुई बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन-चार दिन उत्तर भारत के राज्यों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। साथ ही दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश का तापमान 2 डिग्री तक बढ़ सकता है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार , दिल्ली-एनसीआर में 30 मार्च को एक बार फिर बारिश हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 17 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। रविवार के मौसम की बात करें तो दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रह रहा। इसके बाद 27 से 29 मार्च तक अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आस-पास बना रहेगा।
हालांकि, इसके बाद 30 मार्च से एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में बारिश होगी। 31 मार्च को भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावनाएं है। बता दें कि मार्च की शुरुआत शुष्क मौसम और गर्मी के साथ हुई थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से मौसम ने ऐसी करवट ली कि इस महीने में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में बीते 3 साल में मार्च महीने में इस साल सबसे ज्यादा बारिश हुई है। दिल्ली में शनिवार सुबह 8.30 बजे तक बीते 24 घंटे में कुल 12.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई जो 3 साल में एक दिन में दर्ज की गई सबसे अधिक बरसात है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811