Let’s travel together.

रिकॉर्ड में हेरफेर करने के मामले पटवारी को किया निलंबित

0 293

रिकॉर्ड में हेरफेर करने के मामले पटवारी को किया निलंबित

किसान ने राजस्व रिकॉर्ड में छेड़खानी की थी शिकायत

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

जिला प्रशासन ने किसान की शिकायत पर कड़ी कार्यवाही करते हुए हल्का पटवारी दीवान सिंह को निलंबित कर देवरी तहसील मुख्यालय में नियत किया गया है।
कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख जिला रायसेन के आदेश क्रमांक 649/17 भू-अभि./स्था. / 2023 दिनांक 20 मार्च 2023 में अनुविभागीय अधिकारी ( रा.) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी सिलवानी ने अपने पत्र क्रमांक / 1408 / रीडर – 1 / 2023 सिलवानी, दिनांक 19 मार्च 2023 के माध्यम से फादर पालपेरिम पिल्लई उर्फ फादर पाल पेरिमबुल्लई द्वारा फादर बिन्नी के.जे. आ के.वी. जोस निवासी पुष्पा हाईस्कूल, सिलवानी, जिला रायसेन म.प्र. के द्वारा हल्का नं. 35, बेगवा कला ग्राम रम्पुरा खुर्द के सर्वे नं० 84, 88/1/1 के संबंध में प्रस्तुत शिकायती आवेदन पत्र के संबंध में प्रतिवेदित किया है कि पटवारी हल्का नं. 35, बेगवा कला ग्राम रम्पुरा खुर्द के पटवारी दीवान सिंह के द्वारा बिना किसी सक्षम स्वीकृति के सर्वे नं. 84 एवं 88/1/1 को वर्ष 2022-23 में राजस्व रिकॉर्ड में अद्यतन किया गया है। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी सिलवानी द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी किया गया है।

पटवारी दीवान सिंह का उपरोक्त कृत्य म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के उपनियम 1(i) (ii) (iii) के अनुसार घोर कदाचरण एवं अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। अतः म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के प्रावधान अनुसार दीवान सिंह पटवारी तहसील सिलवानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में दीवान सिंह पटवारी का मुख्यालय तहसील देवरी नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में दीवान सिंह पटवारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811