गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की हरियाणा रेडक्रॉस शाखा द्वारा कुरूक्षेत्र हरियाणा में इंटर स्टेड यूथ रेडक्रॉस ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन दिनांक 16 से 21 मार्च 2023 तक आयोजित शिविर में जहां सभी राज्यों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी। यूथ मोटिवेटर जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट यूथ रेडक्रॉस कांउन्सलर ने बताया कि यह विभिन्न तरह की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है एकल गीत,समूह गीत,नाटक आदि आयोजित की जा रही है। मध्यप्रदेश की ओर से गुना टीम के हेलमेट की आवश्यकता,नशा न करना जागरूकता पर नाटक प्रस्तुत किया।वहीं दूसरे दिन राधामोहन यादव, प्रताप रजक, विष्णु यादव, आशीष रजक,अभय रजक ने राम रंग में रंगे, माउआ झरें,पैरोडी पर अपनी प्रस्तुति सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी मध्यप्रदेश भोपाल शाखा की ओर से जरनल सेकेट्री प्रदीप त्रिपाठी के, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष फ्रेंक नोवेल कलेक्टर गुना के जूनियर रेडक्रॉस अध्यक्ष चंद्रशेखर सिसोदिया अध्यक्ष जूनियर रेडक्रॉस एवं बी के तिवारी प्राचार्य महाविद्यालय गुना,जे आर सी जिला संगठक प्रताप नारायण मिश्रा,भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी गुना के पदाधिकारियों सेक्रेटरी डॉक्टर भोला शर्मा,कार्यालय सहायक आशीष सक्सेना अमित सोगानी ,आलोक जैन, ओ एन शर्मा, समाज सेवी,एल के शर्मा, रामवीर सिंह रघुवंशी, आदि ने बधाई दी ।