Let’s travel together.

पाकिस्‍तान हमेशा देता रहेगा कश्‍मीरियों के आजादी के लिए राजनीतिक व नैतिक समर्थन: बिलावल भुट्टो

64

इस्‍लामाबाद । पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का कश्‍मीर प्रेम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बिलावल ने एक बार फिर से कश्‍मीर पर बयान दिया है। इस बार उन्‍होंने ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्‍लामिक को-ऑपरेशन का मंच चुना है। बिलावल ने इस मंच से कहा है कि पाकिस्‍तान हमेशा कश्‍मीरियों के आजादी के लिए होने वाले संघर्ष को राजनयिक, राजनीतिक और नैतिक समर्थन देता रहेगा। बिलावल ने कुछ ही दिनों पहले यह बात स्‍वीकार की थी कि पाकिस्‍तान कश्‍मीर मसले को यूनाइटेड नेशंस  में मजबूती से उठाने में असफल रहा है। ओआईसी में बिलावल ने एक बार फिर से कश्‍मीर के लिए सुरक्षा परिषद के प्रस्‍ताव का भी जिक्र किया है। बिलावल भुट्टो ने ओआईसी के विदेश मंत्रियों की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। इस बार विदेश म‍ंत्रियों का सम्‍मेलन पश्चिमी अफ्रीका के मॉरीतानिया देश में आयोजित हुआ। बिलावल ने कहा कि कश्मीर और पाकिस्तान भूगोल, आस्था, संस्कृति से बंधे हुए थे। पाकिस्‍तान हमेशा कश्‍मीरियों की तरफ से होने वाले आजादी के संघर्ष को राजनीतिक, राजनय‍िक और नैतिक समर्थन देता रहेगा। बिलावल का कहना था कि संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की तरफ से जम्‍मू-कश्‍मीर पर एक प्रस्‍ताव लाया जा चुका है। इसके तहत यहां पर एक जनमत संग्रह का अधिकार लोगों को देना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि भारत इस प्रस्‍ताव को लागू करने में असफल रहा है। बिलावल की मानें तो भारत कश्‍मीर पर धोखाधड़ी और सेना के दम पर कब्‍जा बरकरार रखे है। पांच अगस्‍त 2019 को भारत ने जम्‍मू-कश्‍मीर के विशेष दर्जे को खत्‍म कर दिया था। बिलावल की मानें तो यह साफ है कि भारत का औपनिवेशिक विस्तार का जो मंसूबा था, वह असफल हो गया था।

बिलावल ने कहा कि भारत अपनी मंशा में कभी सफल नहीं हो पाएगा। वह कभी भी कश्‍मीरियों की आजादी की आवाज और उनके आत्‍म निर्णय को दबा नहीं सकता है। बिलावल ने ओआईसी के कॉन्‍टैक्‍ट ग्रुप से अपील की है कि जब संगठन दोबारा मिले तो उसे एक प्रभावशाली योजना बनानी होगी, ताकि कश्‍मीर के मसले को आगे बढ़ाया जा सके। बिलावल यहीं नहीं रुके, उनका कहना था कि बिना इस मसले के हल हुए पाकिस्‍तान और भारत के बीच शांति संभव नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811