Let’s travel together.

फतेहगढ़ में स्वास्थ्य शिविर 18 एवं 19 मार्च को

0 130

 

स्वास्थ शिविर पूर्व तैयारियों के संबंध में लिया गया जायजा

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

गुना जिले के बमोरी विकास खण्‍ड अंतर्गत फतेहगढ़ में 18-19 मार्च 2023 को होने वाले दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली में बताया की कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों एवं आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धाकड़, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली एवं मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ अधिकारी राजकुमार ऋषिस्वर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयोजन स्‍थल पर पहुंचकर जायजा लिया। इस मौके पर युवा मोर्चा जिला मंत्री आयुष जैन, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रिंकू धाकड़, अभिषेक जैन, सुनील किरार, बलराम यादव भगवान सिंह लोधा सहित सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। साथ ही सुबह लगने वाले शिविर में मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इस हेतु पंजीयन काउंटर पर सेवा कार्य करने कार्यकर्ताओं को व्यवस्था सौंपी गई। मिडिया प्रभारी श्री जैन ने बताया की
बमोरी विकास खण्‍ड के फतेहगढ़ में 18 मार्च से दो दिवसीय स्वास्थ एवं परीक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में भोपाल के निजी अस्पताल के 60 डॉक्टर व 100 पैरामेडिकल स्टाफ की टीम सेवाएं प्रदान की जाएंगी। शिविर में कैंसर, हृदय रोग, शिशु रोग, हड्डी, स्त्री रोग, श्वांस व छाती रोग, दंत, नाक, कान व गला रोग, नेत्र, चर्म रोग सहित 12 जटिल रोगों की जांच एवं उपचार होगा। साथ ही ईसीजी, इको, डिजिटल एक्स-रे, खून सहित कई जांचें निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी। उक्‍त शिविर में अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर लाभ ले सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811