Let’s travel together.
nagar parisad bareli

मनी लांड्रिंग मामले में जब्त होंगे 600 करोड़ रुपए.

21

दुर्ग | महादेव ऑनलाईन सट्टे के खिलाफ दुर्ग पुलिस अब बड़ी कार्रवाई करने वाली है। दुर्ग जिले से शुरू हुआ ये बेटिंग गेम देश सहित अन्य देशों में धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। लेकिन, अब पुलिस इस बेटिंग से जुड़े करीब 12 सेल कंपनी के डॉयरेक्टर तक पंहुचने वाली है। दुर्ग एसपी का दावा है आगामी पांच से छह दिनों के अंदर 12 सेल कंपनी के डायरेक्टर पुलिस के शिकंजे में होंगे और इनके साथ ही लगभग 600 करोड़ रुपयों को जब्त करने का दावा पुलिस कर रही है। गुरुवार को क्राइम मीटिंग कर इसपर विस्तार से चर्चा की गई है।देशभर में शायद यह पहला मौका होगा।

जब जिले की कोई पुलिस मनी लांड्रिंग के मामले में सीधे हस्तक्षेप करते हुए करीब 600 करोड़ रुपयों को जब्त कर पायेगी। जिले के पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया है कि ऑनलाईन सट्टे से जुड़े मामले में पुलिस जल्द ही 12 सेल कंपनी के डायरेक्टर को महज पांच से छह दिनों में बेनकाब करेगी। वहीं, साढ़े तीन सौ बैंक खाते से लेनदेन के अहम जानकारी दुर्ग पुलिस को मिले हैं। जिससे यह सिद्ध होता है कि महादेव ऑनलाईन सट्टे की अवैध कमाई की रकम इन कंपनियों में इन्वेस्ट किया जाता था। पूरा चैन मनी लांड्रिंग से जुड़ा हुआ है। जिसमे लगभग 600 करोड़ रुपयों को जल्द जब्त किया जा सकता है।

एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि महादेव ऑनलाइन सट्टे के कारोबार करने वाले सेल कंपनियों के खिलाफ लगातार जानकारी जुटाई जा रही है इसके लिए आईपीएस प्रभात कुमार की टीम इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। ऑनलाइन सट्टे के सेल कंपनी का महाराष्ट्र, वेस्ट बंगाल,उत्तरप्रदेश में हेड क्वार्टर मौजूद है जल्द सेल कंपनियों के डायरेक्टरो के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट के गंभीर धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए उनकी गिरफ्तारी किया जाएगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811