Let’s travel together.

1 अप्रैल से बंद होना है 15 साल पुरानी बसें

111

इंदौर । एक अप्रैल से 15 साल पुराने कमर्शियल वाहनों को हटाने के आदेश के बाद अब वाहनों को सड़कों से हटाने की तैयारी शुरुू हो गई है। इस मामले में बस ऑपरेटरों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि कोविड के दो साल में बसें बंद रहीं, इसलिए दो साल की छूट दी जाना चाहिए, ताकि बस ऑपरेटरों का नुकसान न हो।

इंदौर में भी बड़ी संख्या में कई ऐसी बसें हैं जो 1 अप्रैल से बाहर हो जाएंगी। इन बसों की उम्र 15 साल पूरी हो गई है। प्राइम रूट बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने कल मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, परिवहन मंत्री गोविंदसिंह राजपूत के साथ-साथ परिवहन सचिव फैज अहमद किदवई के साथ-साथ परिवहन आयुक्त संजय झा को एक पत्र लिखा है। पत्र में मांग की गई है कि जिन बसों की उम्र 15 साल हो रही है, उनके दो साल और बढ़ाए जाएं। अध्यक्ष गोविंद शर्मा के मुंताबिक कोरोना काल में स्टेट कैरेज के वाहनों का संचालन बंद था और दो साल तक वाह सड़कों पर नहीं थे। अगर इन वाहनों ाके दो साल और सड़क पर चलने की छूट दी जाए तो बस मालिकों को आसाानी होगी। वहीं कोरोना काल में हुए नुकसान की भरपाई भी हो सकेगी। बस ऑपरेटरों का कहना है कि  इस मामले में सरकार ने पहले ही बसों का टैक््स भी माफ किया था, उसके आधार पर बसों को छूट दी जा सकती है।

ऐसे की जाती है शुद्धता की पहचान
गोल्ड की प्योरिटी चेक करने का एक तरीके होता है। इसमें हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं, इन निशानों से गोल्ड की प्योरिटी चेक की जाती है। इसमें 1 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का स्केल होता है। अगर 22 कैरेट का गोल्ड है तो उसमें 916, 21 कैरेट का सोना है तो उस पर 875 लिखा होता है। 18 कैरेट के गोल्ड पर 750 लिखा होता है। वहीं, यदि गोल्ड 14 कैरेट का होगा तो 585 अंकित होगा। यदि 24 कैरेट का गोल्?ड होगा, तो तो उस पर 999 अंकित होता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

औबेदुल्लागंज में गुरुद्वारों में गुरु नानक देव जी का 557 वां अवतारी दिवस बड़े ही हर्षोल्लाष से मनाया गया     |     गुरु नानक देवजी का प्रकाश पर्व मनाया, निकाली प्रभात फेरी     |     विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया पांच प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों का भूमिपूजन     |     प्राकृतिक खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर किसान लालजी रजक     |     सांची महोत्सव से पहले कर्क रेखा पर बढ़ी पर्यटकों की रौनक, सेल्फी लेकर यादगार बना रहे पल     |     गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारों में गूंजे भजन-कीर्तन, पुराने गुरुद्वारे में चढ़ाया नया निशान     |     स्वास्थ विभाग की सतर्कता से खुला बाल विवाह का राज,नाबालिग के गर्भवती होने पर पति समेत 5 पर केस, आरोपी पति गिरफ्तार     |     बोर मशीन और केबल वायर चुराने वाला गिरोह पकड़ाया, 1 आरोपी जेल गया, 2 नाबालिग हिरासत में     |     गुलाब टंडन बने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश प्रवक्ता     |     विधायक की सेवा संवाद यात्रा का तीसरा दिन ,बहेसर गांव को लिया गोद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811