सिडनी । आस्ट्रेलिया का एक कपल पिछले 30 सालों से हर हफ्ते एक ही नंबर की लॉटरी की टिकट खरीदता आया है. लेकिन कभी उसके हाथ कोई जैकपॉट नहीं लगा। शख्स के मुताबिक, पिछले हफ्ते वह किसी कारणवश लॉटरी टिकट खरीदना भूल गया। इससे उसकी पत्नी नाराज हो गई। जिसके बाद शख्स ने उसे मनाने के लिए लॉटरी की दो टिकट खरीद ली लेकिन दंपती को अंदाजा भी नहीं था कि उनकी तकदीर पलटने वाली है और वे एक झटके में करोड़पति बन जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीते मंगलवार सुबह शख्स की पत्नी ने नंबर मिलाया और दोनों ही टिकट पर जैकपॉट जीत लिया। दंपत्ति ने कुल 2 मिलियन डॉलर (तकरीबन 16.48 करोड़ रुपए) जीते। शख्स ने बताया कि जब लॉटरी की पहली टिकट से उसे जैकपॉट लगा, तो उसे यकीन ही नहीं हुआ। उसकी वाइफ एक-एक कर नंबर काटती रही और फिर उसने लगभग 8.25 करोड़ रुपए जीत लिए। इसके बाद शख्स ने पत्नी को बताया कि उसने एक और टिकट लिया है। दूसरा नंबर चेक करने पर पता चला कि उन्होंने दोनों टिकट में उन्हें जैकपॉट लगा और कपल ने 16.4 करोड़ रुपए जीत लिए। करोड़पति दंपत्ति का कहना है कि वो अपनी बेटी के लिए घर खरीदना चाहते हैं। वो अपने बच्चों और नाती-पोतों को सपोर्ट करना चाहते हैं और उनका भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं। इसके बाद दोनों का ऑस्ट्रेलिया घूमने का प्लान है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.