Let’s travel together.

फुटबॉलर सुनील छेत्री फुटबॉल को कह सकते हैं अलविदा

82

भारतीय सीनियर फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमक ने कहा कि सुपरस्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री शायद अपना आखिरी सत्र खेल रहे हैं और आगामी महीनों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे। भारत को अपना अगला बड़ा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट अगले साल 12 जनवरी से 10 फरवरी तक कतर में एएफसी एशियाई कप में खेलना है।

38 वर्षीय छेत्री ने पिछले साल क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया था। स्टिमक ने कहा, ”छेत्री शायद अपना आखिरी सत्र और अंतिम एशिया कप खेल रहे हैं। मुझे यकीन है कि आगामी महीन छेत्री के लिए सर्वश्रेष्ठ होंगे। राष्ट्रीय टीम पांच दिवसीय शिविर में हिस्सा ले रही है। छेत्री तैयारी कर रहे थे। अपना वजन कुछ किग्रा कम कर रहे थे जो 38 की उम्र में करना मुश्किल होता है, लेकिन जब क्लब को उनकी जरूरत थी तो वह मौजूद थे, उनकी मदद कर रहे थे।”

भारत ने पिछले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले सितंबर में खेले थे। भारत ने तब सिंगापुर से 1-1 से ड्रॉ खेला था, लेकिन वियतनाम के खिलाफ उसे 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। स्टिमक ने कहा, ”एशियाई कप की अंतिम टीम में जगह बनाने की प्रतिस्पर्धा अंत तक चलेगी। यह स्थान किसी भी भारतीय पासपोर्ट धारक के लिए उपलब्ध है और सिर्फ आईएसएल में खेलने वाले खिलाड़ी के लिए नहीं है। हम मेजबान हैं और हम टूर्नामेंट जीतने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल     |     सलामतपुर थाने में बदलाव,नए थाना प्रभारी श्याम राज सिंह का स्वागत, दिनेश सिंह रघुवंशी को भावभीनी विदाई     |     यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का ‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल’ मॉडल     |     नीति,कृतज्ञता और जवाबदेही से ही व्यक्ति व समाज का कल्याण संभव- मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     संत नगर बैरागढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन 30 हजार लीटर पीने के पानी की खपत के साथ ही हरीसेवा जलाश्रम का समापन     |     स्तूप पहाड़ी पर स्थित भैरव बाबा मंदिर विवाद से श्रद्धालुओं मे रोष      |     राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने एसडीएम जेपी गुप्ता पर दर्ज एफआईआर के सम्वन्ध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |     दबंगों से मुक्त कराई 150 बीघा पट्टे की जमीन, 64 आदिवासी परिवारों को मिला कब्जा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811