Let’s travel together.

इन्फ्लूएंजा सब टाईप एच-3, एन-2 के संक्रमण की रोकथाम के लिए गाइड लाइन जारी

83

भोपाल। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीजनल इन्फ्लूएंजा सब टाईप (एच-3, एन-2) संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि भारत के विभिन्न प्रदेशों में इन्फ्लूएंजा सब टाईप एच-3, एन-2 के संक्रमण की सूचना प्राप्त हुई है इसके लक्षणों में खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ वीजिंग साउण्ड शामिल हैं।

डॉ. तिवारी ने बताया कि इन्फ्लूएंजा सब टाइप (एच-3, एन-2) के संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह से धोऐं, मास्क पहने एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें, मुंह और नाक को ढंकें, छींकते और खांसते समय मुंह को ढंक कर रखें, अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें, हाथों से बार-बार आंख और नाक को छूने से बचें, पैरासिटेमॉल टेबलेट का सेवन बुखार और बदन दर्द में करें। कोरोना संक्रमण के समय जारी गाइडलाइन का पुन: अनुसरण करें, स्वयं सुरक्षित रखें और परिवार को भी सुरक्षित करें।

सीएमएचओ ने बताया कि इन्फ्लूएंजा सब टाईप एच-3, एन-2 के संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण हेतु क्या न करें, हाथ न मिलायें, छू कर अभिवादन न करें, सार्वजनिक स्थलों पर न थूकें, दूसरों के साथ नजदीक बैठकर भोजन ग्रहण न करें, एन्टीबायोटिक औषधि का सेवन बिना चिकित्सक के परामर्श के न करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811