विदिशा। विदिशा जिले की लटेरी तहसील के ग्राम खेरखेड़ी गांव के 60 फीट गहरे बोरवेल में 48फीट की गहराई में गिर कर फसे सात साल के लोकेश पुत्र दिनेश के रेस्क्यू हेतू अब तक विभिन्न मशीनों से 46 फीट तक खुदाई की जा चुकी है , इस रेस्क्यू आपरेशन में 20सदस्यीय एनडीआरएफ,और 40सदस्यीय एस डी आर एफ की टीमें सहित स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है ।
5पोकलेन मशीन, 7जे सी बी मशीन की सहायता से लगातार बीस घंटे से प्रयास जारी है । 32फीट बाद मिट्टी की जगह पत्थर निकलने के कारण 50 फीट गहराई का टनल बनाकर बच्चे को निकालने का प्रयास किया जा रहा हे , घटनास्थल पर पूरी रात स्थानीय जन प्रतिनिधि विधायक उमाकांत शर्मा सहित जिला प्रशासन मौजूद रहा।

विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भी बच्चे का अपडेट लिया जा रहा हे कलेक्टर विदिशा ने बताया कि कल दिन के 11बजे से बोरबेल में बच्चे के गिरने की सूचना मिलते ही रेस्क्यू हेतु घटनास्थल पर बचाव एवं सुरक्षा के प्रबंध कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया था जिसमे अब जल्दी ही बच्चे को सुरक्षित निकालने की कोशिश जारी हे। राहत दल में शामिल चिकित्सको की टीम नाइट विजन केमरे से बच्चे के स्वास्थ पर नजर बनाए हुए हे देर रात तक बच्चे की सुरक्षा हेतु चार आक्सीजन सिलेंडर का उपयोग किया जा चुका हे ।उधर बच्चे के परिजन भी घटना स्थल पर मौजूद हे।
लगातार पूरी रात से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।अब छह पोकलेन मशीनों के द्वारा लगातार खुदाई की जा रही है ।बच्चे को ऑक्सीजन की सप्लाई लगातार दी जा रही है अब लगभग 6 से 7 फीट गड्ढा और खोदा जाएगा.जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम टनल बनाने का काम शुरू करेगी.
स्थानीय विधायक उमाकांत शर्मा सहित कलेक्टर उमाशंकर भार्गव..एडिशनल एसपी समीर यादव पूरी रात से मौके पर नजर बनाए हुए हैं..
सं वेद प्रकाश शर्मा विदिशा