Let’s travel together.

 इंडोनेशिया का माउंट मेरापी ज्वालामुखी फटा, 8 गांव राख से पूरी तहर ढक गए 

68

जकार्ता । इंडोनेशिया का माउंट मेरापी ज्वालामुखी  गैस के बादलों और लावा के हिमस्खलन के साथ फट गया। इसके बाद आसपास के 8 गांव राख की बारिश पूरी तरह से राख से ढक गए। इसके बाद अधिकारियों को देश के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी के ढलानों पर पर्यटन और खनन गतिविधियों को रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

मेरापी, जावा के घनी आबादी वाले द्वीप पर गर्म राख के बादलों और चट्टान, लावा और गैस का मिश्रण फैल चुका है। ज्वालामुखी के विस्फोट के बाद निकलता धुंआ और राख की ऊंचाई 7 किलोमीटर तक पहुंच गई थी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने कहा कि गर्म बादलों का एक स्तंभ हवा में 100 मीटर (गज) ऊपर उठ गया।पूरे दिन हुए विस्फोट के कारण पूरा इलाका सूरज की रोशनी से वंचित रहा। गिरने वाली राख ने कई गांवों को अपनी चपेट में ले लिया। ज्वालामुखी और भूवैज्ञानिक खतरा शमन केंद्र की प्रमुख हानिक हुमैदा ने कहा कि नवंबर 2020 में अधिकारियों द्वारा अलर्ट स्तर को दूसरे उच्चतम स्तर तक बढ़ाने के बाद से यह मेरापी का सबसे बड़ा लावा प्रवाह था।

हुमैदा ने कहा कि मेरापी की ढलानों पर रहने वाले निवासियों को क्रेटर के मुहाने से 7 किलोमीटर (4.3 मील) दूर रहने और लावा से उत्पन्न खतरे से अवगत रहने की सलाह दी गई थी। इंडोनेशिया की सांस्कृतिक राजधानी योग्याकार्ता के पास मौजूद जावा द्वीप के इस ज्वालामुखी की ऊंचाई 9737 फीट है। यह संस्कृति का एक प्राचीन केंद्र है और यहां शाही राजवंशों की परंपरा सदियों से चली आ रही है। लगभग सवा लाख लोग ज्वालामुखी के 10 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं। विस्फोट के बाद ज्वालामुखी से निकली राख की 9600 फीट ऊपर तक गई। साल 2010 के इसके अंतिम बड़े विस्फोट में 347 लोग मारे गए थे और 20,000 ग्रामीण विस्थापित हुए थे। माउंट मेरापी ज्वालामुखी में 1548 से अब तक लगातार समय-समय पर विस्फोट होता आ रहा है। साल 2006 के बाद से यह ज्वालामुखी ज्यादा सक्रिय हो गया है। मालूम हो कि अप्रैल 2006 में हुए विस्फोट की वजह से आसपास के इलाकों में 156 बार भूकंप महसूस हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811