Let’s travel together.

तु‎क्रिए में संसदीय और राष्ट्रपति चुनाव 14 मई को

57

तुर्किये । छह फरवरी को आये विनाशकारी भूकंप में करीब 50,000 लोगों की मौत होने के बावजूद राष्ट्रपति रजब तैयप एर्दोआन ने देश में निर्धारत समय से एक महीने पहले 14 मई को संसदीय और राष्ट्रपति चुनाव कराने के फैसले को औपचारिक मंजूरी दे दी। यह देश में पिछले कई दशकों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण चुनाव हो सकता है। एर्दोआन तुर्किये पर 2003 से शासन कर रहे हैं और वह अपने कार्यकाल का विस्तार करना चाहते हैं। हालांकि, आगामी चुनाव उनके के लिए सबसे कड़ी चुनावी चुनौती हो सकती है। इस सप्ताह की शुरूआत में राष्ट्रवादियों, इस्लामवादियों और कट्टरपंथियों सहित विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति चुनाव में एर्दोआन के खिलाफ एक संयुक्त उम्मीदवार उतारने की घोषणा की थी। एर्दोआन ने आधिकारिक गजट में प्रकाशित चुनाव की तारीख की पुष्टि करने वाले फैसले पर हस्ताक्षर करने के बाद कहा ‎कि चुनाव कराने का हमारा फैसला देश के लिए लाभकारी हो सकता है। अब सर्वोच्च चुनावी परिषद (सुप्रीम इलेक्टोरल काउंसिल) चुनाव कार्यक्रम तैयार करेगी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |     उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र पर मिला सम्मान     |     मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित     |     गणतन्त्र दिवस पर मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक सम्मानित     |     आचार्य श्री का समाधि दिवस मनाया गया     |     एक एवं दो फरवरी को सांसद खेल महोत्सव का होगा समापन,की जा रही व्यापक तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811