Let’s travel together.

CM भूपेश ने की PM मोदी से मुलाकात; उठाई जल्द जनगणना कराने की मांग, जीएसटी क्षतिपूर्ति पर भी की चर्चा

111

मुख्यमंत्री| मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री से नवा रायपुर से दुर्ग के लिए शुरू किए जाने वाले लाइट मेट्रो सर्विस के लिए सहयोग मांगा है। सितंबर माह में जी-20 के चौथे स्थायी वित्त कार्य समूह की बैठक छग में होने वाली है। इसकी तैयारी को लेकर प्रधानमंत्री से चर्चा हुई।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान  बघेल ने जनगणना जल्द कराने, जीएसटी क्षतिपूर्ति, कोल रॉयल्टी सहित विभिन्न लंबित मांगों पर प्रधानमंत्री से चर्चा की। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने सीएम हाउस में आयोजित होली महोत्सव का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने होली पर फाग गाते हुए देखा आपको। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राजकीय पशु वनभैंसे का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से जल्द जनगणना कराए जाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि 2011 के बाद जनगणना नहीं होने से हितग्राहियों के चयन में दिक्कत आ रही है। कई पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हो रहे हैं। इस संबंध में पूर्व में प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा था। मुलाकात में मुख्यमंत्री बघेल ने जीएसटी क्षतिपूर्ति का मुद्दा भी प्रधानमंत्री के सामने रखा। उन्होंने कहा कि उत्पादक राज्य होने की वजह से छत्तीसगढ़ को वाणिज्यिक कर राजस्व का सामना करना पड़ रहा है। जून 2022 से अब तक जीएसटी क्षतिपूर्ति की 1375 करोड़ की राशि केन्द्र सरकार के पास लंबित है, जिसे शीघ्र प्रदान किया जाए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कोल ब्लॉकों से एडिशनल लेवी के रूप में प्राप्त रॉयल्टी की 4170 करोड़ की राशि का भी शीघ्र भुगतान का प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से नवा रायपुर से दुर्ग के लिए शुरू किए जाने वाले लाइट मेट्रो सर्विस के लिए प्रधानमंत्री से सहयोग भी मांगा है। सितंबर माह में जी-20 के चौथे स्थायी वित्त कार्य समूह की बैठक छत्तीसगढ़ में होने वाली है। इसकी तैयारी को लेकर प्रधानमंत्री से चर्चा की गयी। उन्होंने बताया कि बैठक को लेकर प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ है।

सीएम भूपेश ने कहा कि मैंने जी-20 के अतिथियों के लिए विश्व स्तर की व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री को आश्वस्त किया है।  मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछली मुलाक़ात में मिलेट मिशन पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने रायपुर में मिलेट कैफे शुरू किए जाने का सुझाव दिया गया था। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि इस पर अमल करते हुये रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों में मिलेट कैफे की शुरुआत की गयी है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811