Let’s travel together.

6 मार्च से कोलारस में रुकेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस,सांसद डॉक्टर के पी यादव दिखाएंगे हरी झंडी

0 91

 

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

कोरोना काल में कोलारस स्टेशन पर बंद हुए ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर कोलारस वासी बहुत लंबे समय से मांग कर रहे थे, जिसे लेकर क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर के पी यादव ने रेल मंत्री अश्विन वैष्णव से मुलाकात कर क्षेत्र की मांग को प्रमुखता से रखा तथा तत्काल कोरोना काल मे बंद हुए ट्रेनों के स्टॉपेज को बहाल करने के आदेश रेलवे विभाग द्वारा जारी किये गए। रेलवे से जारी आदेश के अनुसार गाड़ी क्रमांक 12197 ग्वालियर-भोपाल,11125 रतलाम-ग्वालियर,14317 इंदौर- देहरादून,19811 कोटा-इटावा, 21125 रतलाम-भिंड,12198 भोपाल-ग्वालियर,11126 ग्वालियर-रतलाम,14318 देहरादून-इंदौर,19812इटावा- कोटा,21126 भिंड-रतलाम ट्रेनों के स्टॉपेज को कोलारस स्टेशन पर बहाल किया गया है। इसी तारतम्य में आगामी 6 मार्च को गाड़ी संख्या 12198 ग्वालियर- भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रातः 8:29 बजे पर कोलारस पर रुकेगी जिसे सांसद के पी यादव हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और इसी ट्रेन में बैठ कर बदरवास तक जाएंगे क्योंकि इस ट्रेन के स्टॉपेज कोलारस एवं बदरवास दोनो स्थानों पर हुआ है इसलिए क्षेत्र के नागरिकों में हर्ष की लहर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811