Let’s travel together.

आगंनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर एसडीएम ने पीएचई विभाग को दिए निर्देश

0 621

निरीक्षण के दौरान केंद्र की व्यवस्थाओं से हुई रुबरु

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

सिलवानी तहसील मुख्यालय से लगे नीगरी ग्राम में महिला बाल विकास विभाग के द्वारा संचालित किए जा रहे आगंनवाड़ी केंद्र का मंगलवार को एसडीएम संघमित्रा बौद्व के द्वारा निरीक्षण किया । इस दौरान वह केंद्र के संचालन को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं से रुबरु हुई तथा आवश्यक निर्देश दिए। मंगलवार को सुबह के समय एसडीएम नीगरी गांव पहुंची। यहां पर आगंनवाडी केंद्र पर पहुंच कर मौजूद बच्चो से केंद्र से मिलने वाले पोषण आहरा तथा अन्य जानकारी प्राप्त की। उन्होने केंद्र में मौजूद बच्चो का वजन भी कराया । महिला बाल विकास विभाग के द्वारा आगंनवाड़ी केंद्रो पर 15 फरवरी से 28 फरवरी तक मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संबद्र्वन कार्यक्रम अंतर्गत सघन पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। एसडीएम के द्वारा मंगलवार से प्रारंभ हुए सघन पोषण पखवाड़ा की जानकारी भी इस दौरान दी गईं।
उन्होने सघन पोषण पखवाड़ा की जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम सप्ताह 15 से 22 फरवरी तक तय समय पर आगंनवाड़ी केंद्रो पर बच्चो का शरीरिक माप किया जाना है। शेष दिनो में टोले मजरो, अनकवर्ड क्षेत्र के छूटे हुए बच्चों के शारीरिक माप हेतु हितग्राही के घर घर जाकर आगंनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहयोगी संस्थाओं के द्वारा पोषण दस्तक दी जाना हैं। इसके अतिरिक्त अन्य जानकारी भी विस्तार से बताई गई। यहां पर बच्चो को पीने केे पानी की समस्या होने पर पीएचई विभाग को एक सप्ताह में समस्या निराकरण हेतु पानी की टंकी रखे जाने के निर्देश दिए गए । यहां पर मौजूद परियोजना अधिकारी शकुंतला श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के बाबद जानकारी दी तथा महिलाओं से भी चर्चा कर योजना से अवगत कराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811